फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the health ministry said on Tuesday India records 412 fresh COVID-19 cases

Corona Updates: फिर डराने लगा कोरोना का खतरा; देश में कोविड-19 के सामने आए 412 नए मामले, JN.1 के 69 केस

Tue, 26 Dec 2023 02:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Dec 2023 02:37 PM IST
सार

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,33,337 हो गई। वहीं, भारत में वर्तमान में कोविड मामलों की संख्या 4,50,09,660 है।
 

विज्ञापन
the health ministry said on Tuesday India records 412 fresh COVID-19 cases
coronavirus, covid 19 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के 412 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ें जारी किए गए। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,33,337 हो गई। वहीं, भारत में वर्तमान में कोविड मामलों की संख्या 4,50,09,660 है।
विज्ञापन


इसके अलावा, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,72,153 हो गई है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। बता दें, मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

वहीं सूत्रों की मानें तो देश में 25 दिसंबर तक जेएन.1 कोविड वेरिएंट के कुल 69 मामले सामने आए हैं।

किस राज्य में कितने नए मामले आए 
राज्य                मामले
कर्नाटक           34
महाराष्ट्र            09,
गोवा                14
केरल               06
तमिलनाडु         04
तेलंगाना           02

केरल के लोगों के लिए राहत, नहीं आया कोई नया मामला
केरल के लोगों के लिए राहत की बात है। फिलहाल कोई नया मामला सामने नहीं आया है। केरल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,096 रह गई है।

आज सुबह आठ बजे तक देश भर में सामने आए 116 नए मामलों में से केरल से कोई नया मामला सामने नहीं आया, जबकि 32 मामलों में कमी आई। इससे सोमवार के 3,128 से सक्रिय मामले 3,096 हो गए। राज्य में आज किसी की मौत नहीं हुई।


राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 128 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से एक मरीज की मौत हो गई। बता दें, केरल में तीन साल पहले कोरोना वायरस फैलने के बाद से अब तक कुल 72,064 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed