{"_id":"5e7170978ebc3ea7b903942c","slug":"the-first-tejas-aircraft-crossed-the-last-hurdle-to-join-the-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तेजस विमान के वायुसेना में शामिल होने की आखिरी बाधा पार, अंतिम मानक उड़ान सफल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहले तेजस विमान के वायुसेना में शामिल होने की आखिरी बाधा पार, अंतिम मानक उड़ान सफल
Wed, 18 Mar 2020 06:21 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:21 AM IST
सार
स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के भारतीय वायुसेना में शामिल होने की आखिरी बाधा भी पार हो गई है। तेजस की खेप के पहले विमान ने मंगलवार को निर्णायक संचालन मंजूरी-मानक (एसपी-21) के तहत आसमान की बुलंदियों को छुआ।
विज्ञापन
स्वदेशी विमान तेजस
- फोटो : Deb Rana
विस्तार
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के मुताबिक, इस दौरान तेजस की उड़ान पूरी तरह मानक पर सफल रही है। एचएएल ने सीईएमआईएलएसी की तरफ से ड्राइंग एप्लिेकेबिल्टिी लिस्ट (डीएएल) और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी होने के महज 12 महीने के रिकॉर्ड समय में इस सफलता को हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
यहां एचएएल एयरपोर्ट से दोपहल 12.30 बजे उड़ान भरने वाले तेजस विमान में पायलट की भूमिका में सेवानिवृत्त एयर कमोडोर व चीफ टेस्ट फ्लाइंग (फिक्स्ड विंग) केए मुथाना मौजूद रहे। हवा में ईंधन भरना और बियांड विजुअल रेंज (बीवीआर) मिसाइल सिस्टम सरीखे कई एडवांस फीचर वाले इस तेजस विमान ने करीब 40 मिनट तक हवा में अपना जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
एचएएल के सीएमडी आर. माधवन के मुताबिक, इस उड़ान में एलसीए तेजस कार्यक्रम के विभिन्न हितधारकों एचएएल, वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय, सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस और सर्टिफिकेशन, भारतीय वायुसेना व एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के सराहनीय टीम वर्क का योगदान रहा।
विज्ञापन
15 अन्य तेजस के निर्माण की राह होगी साफ
एचएएल के सीएमडी माधवन का कहना है कि पहले तेजस की इस सफल उड़ान से 15 अन्य विमानों के निर्माण को एफओसी ब्लॉक से मंजूरी मिलने का रास्ता साफ होगा। इन विमानों को अगले वित्त वर्ष में भारतीय वायुसेना को सौंप दिए जाने की योजना है।