फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The figures presented by the rbi after Demonetisation

RBI ने बैंकों से CCTV फुटेज रखने को कहा

Tue, 13 Dec 2016 09:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
The figures presented by the rbi after Demonetisation
RBI

नोटबंदी के आज 35 दिन पूरे हो गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नोटबंदी के बाद यानि 8 नवंबर के बाद से लेकर 10 दिसंबर तक के आंकड़े पेश किए। साथ ही बैंकों से कहा गया है कि वे 8 नवंबर से 30 दिसंबर तक शाखाओं और करंसी चेस्ट्स में काम के दौरान की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग्स को अगले आदेश तक सुरक्षित रखें।

विज्ञापन


आरबीआई के डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने बताया कि कालाधन बदलने वाले पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों में अब तक 12.44 लाख करोड़ रुपये के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं नोटबंदी के बाद बैंकों से  4.61 लाख करोड़ रुयपे निकाले गए हैं। डिप्टी गवर्नर के मुताबिक, 10 दिसंबर तक 4.63 लाख करोड़ के नए आए हैं। उन्होंने बताया कि चार लाख 61 हजार करोड़ रुपये लोगों ने नोटबंदी के बाद देश के विभिन्न एटीएम से निकाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों की CCTV रिकॉर्डिंग्स सुरक्षित रखने के निर्देश

The figures presented by the rbi after Demonetisation

आरबीआई ने लोगों से अपील की कि वे नोटों को जमा करने की जगह इसका इस्तेमाल करें। गांधी ने बताया कि गड़बड़ियां करने वालों पर हमारी नजर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंक ब्रांचों में कुछ ट्रांजैक्शन की खबर मीडिया में आई थी, जिसमें बैंककर्मियों पर आरोप था। उन पर कार्रवाई की गई है।

वहीं कुछ बैंक कर्मचारियों पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम यह कहना चाहेंगे कि नोटबंदी की प्रक्रिया के शुरू होने के साथ ही बैंककर्मियों ने अच्छा काम किया है, अधिकांश को सराहना मिली है।

वहीं नए नोट पकड़े जाने के बाद अब आरबीआई ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। आरबीआई ने बैंकों को आदेश दिया है कि वह अपनी ब्रांच को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखें।

बैंकों से कहा गया है कि वे 8 नवंबर से 30 दिसंबर तक शाखाओं और करंसी चेस्ट्स में काम के दौरान की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग्स को अगले आदेश तक सुरक्षित रखें। ऐसा इसलिए कहा गया है ताकि नए करंसी नोटों की हेराफेरी करने पर वालों पर नजर रखी जा सके और एजेंसियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करने में आसानी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed