{"_id":"603e106b5b68290bd72b256f","slug":"the-election-commission-extended-the-the-first-phase-of-voting-time-for-west-bengal-assembly-election-2021-by-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के लिए मतदान का समय आधा घंटा बढ़ाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के लिए मतदान का समय आधा घंटा बढ़ाया
Tue, 02 Mar 2021 03:46 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 02 Mar 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान के समय को आधा घंटा बढ़ा दिया है । अब मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक कर पाएंगे।
विज्ञापन
आयोग ने मंगलवार को इस बाबत एक अधिसूचना जारी कर दी। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय कोविड-19 को लेकर लगाई गई पाबंदियों के मद्देनजर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोग ने मतदान का समय 30 मिनट बढ़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बता दें कि राज्य में पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होगा जिसके तहत विधानसभा की 30 सीटों के लिए मतदान होगा। अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा।
विज्ञापन