फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Department of Expenditure had said that this time gift items should be in digital form, Hard copy will not print

केंद्र सरकार के दफ्तरों में नववर्ष पर मिलेंगे ऐसे गिफ्ट आइटम, जिन्हें छू नहीं सकेंगे

Fri, 18 Dec 2020 06:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 18 Dec 2020 06:36 PM IST
सार

व्यय विभाग ने कहा था कि इस दफा इन आइटमों को डिजिटल का स्वरुप दे दिया जाए। हार्ड कॉपी नहीं छपेगी। यहां तक कि मंत्रालयों और सुरक्षा बलों की कॉफी टेबल के छपने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है...

विज्ञापन
The Department of Expenditure had said that this time gift items should be in digital form, Hard copy will not print
Department of personnel training DOPT - फोटो : फाइल (सांकेतिक)

विस्तार

नववर्ष पर केंद्र सरकार के दफ्तरों में वैसी चहल-पहल देखने को नहीं मिलेगी, जो पहले के वर्षों में दिखती रही है। छोटे-छोटे ऐसे आइटम, जिनका गिफ्ट की तरह आदान-प्रदान किया जाता है, इस बार वैसा कुछ नहीं होगा। जब यह सब नहीं होगा तो केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में नए साल पर, खासतौर से पहले दो माह में होने वाली कर्मियों की आवाजाही भी नहीं दिखेगी।

विज्ञापन


हालांकि केंद्र सरकार ने उन आइटमों का एक विकल्प तैयार किया है। सभी मंत्रालय इसी विकल्प को अपना रहे हैं। इसमें वे सभी आइटम रहेंगे, मगर उन्हें कोई छू नहीं सकेगा। डेस्कटॉप या लैपटॉप पर उन्हें देख सकेंगे। वहीं से इन आइटम को एक-दूसरे को फॉरवर्ड कर हैप्पी न्यू ईयर बोला जाएगा।
विज्ञापन



बता दें कि सितंबर माह में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने एक आदेश जारी किया था। इसमें सभी मंत्रालय, विभाग, स्वायत्त संस्थाएं और सार्वजनिक उपक्रम आदि संगठन शामिल हैं। व्यय विभाग ने कहा था कि डिजिटल तकनीक के जरिए योजना, निर्धारण और पूर्वानुमान पर बेहतर काम किया जा सकता है। ये तकनीक किफायती, प्रभावी और कुशल मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल विभिन्न मंत्रालयों में नववर्ष पर कैलेंडर, डेस्कटॉप कैलेंडर, डायरी, फेस्टिवल ग्रीटिंग कार्ड और इसी तरह के कुछ अन्य आइटम का बड़े पैमाने पर आदान प्रदान किया जाता रहा है। नववर्ष के दो माह तो इसी आदान प्रदान में निकल जाते हैं।

सैन्य बलों और पुलिस संगठनों में भी ये आइटम छपते रहे हैं। इनकी छपाई पर उतना खर्च नहीं होता, जितना उनकी सप्लाई पर हो जाता है। तकरीबन हर विभाग में दर्जनों कर्मियों और इतने ही सरकारी वाहनों को आइटमों के आदान प्रदान के लिए लगाया जाता है।

व्यय विभाग ने कहा था कि इस दफा इन आइटमों को डिजिटल का स्वरूप दे दिया जाए। हार्ड कॉपी नहीं छपेगी। यहां तक कि मंत्रालयों और सुरक्षा बलों की कॉफी टेबल के छपने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभागों को ई-बुक्स का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।


कैलेंडर, डेस्कटॉप कैलेंडर, डायरी, फेस्टिवल ग्रीटिंग कार्ड और दूसरे आइटम की छपाई बंद करनी होगी। नववर्ष पर ये आइटम केवल डिजिटल स्वरुप में ही तैयार किए जाएंगे। उक्त आदेशों के चलते इस बार अधिकांश मंत्रालयों और विभागों में इन आइटमों की छपाई के लिए टेंडर जारी नहीं हो पा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed