{"_id":"5c1aa829bdec2256d22f7452","slug":"the-defeat-will-not-happen-on-the-general-election-shiv-sena-will-remain-with-us-said-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार का आम चुनाव पर नहीं होगा असर, साथ रहेगी शिवसेना : शाह ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हार का आम चुनाव पर नहीं होगा असर, साथ रहेगी शिवसेना : शाह
Thu, 20 Dec 2018 01:50 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार का असर 2019 के लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा क्योंकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं।
विज्ञापन
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम तीनों राज्यों के जनादेश को स्वीकार करते हैं और इस पर आत्ममंथन करेंगे। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने भरोसा जताया कि शिवसेना अगला लोकसभा चुनाव भी मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में बातचीत चल रही है। उन्होंने महागठबंधन को भ्रम करार देते हुए कहा कि इसका कोई अस्तित्व नहीं है।
विज्ञापन