{"_id":"5b3816364f1c1b8c278b89d0","slug":"the-deadline-for-linking-pan-from-base-upto-march-31-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से पैन को लिंक कराने की समय सीमा अगले साल 31 मार्च तक बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आधार से पैन को लिंक कराने की समय सीमा अगले साल 31 मार्च तक बढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Jul 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को आधार से पैन नंबर को लिंक कराने की समय सीमा 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दी है। यह समय सीमा 30 जून को खत्म हो रही थी। सरकार ने पांचवी बार आधार से स्थायी खाता नंबर जोड़ने की समय सीमा बढ़ाई है। इस साल मार्च तक करीब 33 करोड़ पैन में से 16.65 करोड़ आधार से जोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कराने की समयसीमा 30 जून तक थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ से मनी लान्ड्रिंग (पीएमएलए) एक्ट के तहत बैंक अकाउंट और पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन
ऐसे में कहा गया था कि यदि आपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो शनिवार तक हर हाल में ये काम कर लीजिए, नहीं तो आप कई तरह की मुश्किल में फंस सकते हैं।
विज्ञापन
जो लोग अभी तक पैन को आधार से लिंक नहीं करा पाए हैं, समय अवधि बढ़ने से अब वो पैन को आधार से लिंक करा सकते हैं।