फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases in India News in Hindi: The day-night temperature difference of up to 15 degrees, may be the reason behind more deaths than Coronavirus

Coronavirus: दिन-रात के तापमान में चल रहा 15 डिग्री तक का अंतर, कोरोना से ज्यादा मौतों के पीछे हो सकता है अहम कारण!

Tue, 17 Nov 2020 07:00 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 17 Nov 2020 07:00 PM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे नवंबर माह में देश के उत्तरी इलाकों में दिन-रात के तापमान में अंतर बने रहने की उम्मीद, यह समय कोरोना संक्रमण के हिसाब से खतरनाक...

विज्ञापन
Coronavirus Cases in India News in Hindi: The day-night temperature difference of up to 15 degrees, may be the reason behind more deaths than Coronavirus
corona test - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

Coronavirus Case Updates: देश के ज्यादातर उत्तरी इलाकों में इस समय दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री तक का अंतर बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में दिन का तापमान 25 डिग्री तो रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। पूरे नवंबर महीने में दिन-रात के तापमान में यह अंतर बने रहने काअनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन-रात के तापमान का यह अंतर लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता में भी कमी आ जाती है, यही कारण है कि शरीर इस समय फ्लू या कोरोना जैसी किसी भी संक्रामक बीमारी की चपेट में आ जाता है। कोरोना से इस समय हो रही ज्यादा मौतों के पीछे भी यह एक अहम कारण हो सकता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

मेट्रो अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अमित कुमार पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि दिन-रात के तापमान में पांच से सात डिग्री तक का अंतर शरीर के लिए सामान्य होता है। लेकिन अगर यह अंतर 15-20 डिग्री या इससे ज्यादा होने लगता है, तो शरीर इसके अनुसार संयोजन नहीं बिठा पाता। इस समय लापरवाही बरतने पर सर्दी-बुखार, खांसी जैसी बीमारियां होने लगती हैं।

तापमान में तेज उतार-चढ़ाव फ्लू के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त होता है। यही कारण है कि इस समय लोगों को सर्दी-जुकाम होना सामान्य हो जाता है। किसी पुरानी बीमारी से परेशान लोगों के लिए यह मौसम ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगला एक महीना हो सकता है खतरनाक

डॉ. अमित कुमार पांडेय के अनुसार कोरोना को भी फ्लू जैसी एक बीमारी माना जा सकता है। चूंकि यह मौसम फ्लू जैसी बीमारियों के लिए ज्यादा उपयुक्त होता है, इस समय कोरोना भी ज्यादा संक्रामक और घातक हो रहा है। बहुत संभव है कि सामान्य फ्लू, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू और कोरोना के बीच में संदेह हो जाने के कारण मरीज को उपयुक्त इलाज मिलने में देरी हो सकती है जो उसके लिए घातक साबित हो सकती है। इस समय कोरोना के मामलों में आए उछाल और ज्यादा मौतों के पीछे यह भी एक अहम कारण हो सकता है। विशेषज्ञ के अनुसार अगला एक महीना कोरोना की दृष्टि से ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

एग्जामिनिंग बॉडी फॉर पैरामेडिकल ट्रेनिंग फॉर भारतीय चिकित्सा, दिल्ली के चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि इस समय शरीर का तापमान एक जैसा बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। रात के समय उपयुक्त ठंडे कपड़े पहनना चाहिए। पीने में हल्का गर्म पानी, चाय, काढ़ा का उपयोग करना चाहिए। रात के समय गोल्डन मिल्क (एक ग्लास दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर गर्म करके) पीना रोग प्रतिरोधी क्षमता को बेहतर बनाए रखने में बेहद कारगर रहता है।

विज्ञापन

कितना चल रहा दिन-रात का तापमान

आज मंगलवार 17 नवंबर को दिल्ली में दिन का तापमान अधिकतम 25 डिग्री और रात को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसी प्रकार बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार तीनों दिन तापमान 24-10 (अधिकतम-न्यूनतम) डिग्री रहने का अनुमान है। शनिवार को तापमान 23-8 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। यानी इस समय दिन-रात के तापमान मेंं लगभग 15 डिग्री के आसपास अंतर बने रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed