फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The court's decision will determine the future of 'APNA DAL'

अदालत के फैसले से तय होगा बीजेपी की इस 'सहयोगी पार्टी' का भविष्य

Wed, 14 Dec 2016 02:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 14 Dec 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
The court's decision will determine the future of 'APNA DAL'
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल प्रत्याशी उतारेगा कि नहीं। प्रत्याशी किस चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगा, यह सब अब उच्च न्यायालय के आदेश पर तय होगा। इतना ही नहीं वास्तविक अपना दल के रूप में कमान किसके हाथ होगी यह फैसला भी कोर्ट के आदेश पर टिका है। न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दोनों पक्ष अब न्यायालय के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन


अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला कौन करेगा यह भी हाईकोर्ट ही बताएगा। फिलहाल इलाहाबाद के निवासी जवाहर पटेल ने अपना दल सोनेलाल नाम से पार्टी बनाया है जिसे निर्वाचन आयोग ने मान्यता दी है। इस पार्टी की मान्यता को अपना दल नेता और सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल ने चुनौती दी है। उन्होंने हाईकोर्ट में भी केस दर्ज किया है। इसका निर्णय भी सुरक्षित है।
विज्ञापन


पार्टी नेता पल्लवी पटेल ने कहा कि हम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। बहस हो चुकी है, निर्णय आने केबाद ही कुछ किया जा सकता है। कहा कि अपना दल सोनेलाल नाम की पार्टी भले ही किसी और ने बनाई है लेकिन इसके पीछे अनुप्रिया पटेल का हाथ है। कहा कि अनुप्रिया ने इसे अहम और महत्वाकांक्षा की लड़ाई बना दिया गया है। संगठन से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना दल विचारधारा और आंदोलन का नाम है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारा ध्यान 15 दिसंबर से लखनऊ से निकलने वाली किसान कमेरा जनजागरण रथयात्रा पर है। रथयात्रा के माध्यम से 40 जिलों के 150 विधान सभा क्षेत्रों में दल की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा। उधर, अपना दल अनुप्रिया गुट के नेता बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला अपना दल का भविष्य तय करेगा।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हर तीन वर्ष पर होता है लेकिन कृष्णा पटेल ने वर्ष 2009 के बाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया। वर्ष 2015 के फरवरी में दल के सक्रिय सदस्यों ने अनुप्रिया पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया था। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी भेज दिया गया।

हमारा ध्यान अभी हाईकोर्ट के आने वाले फैसले पर है। फैसला सुरक्षित रखा गया है। कोर्ट का निर्णय आने पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
- अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed