फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The court granted shashi tharoor permission to go to Geneva, help for Kerala

अदालत ने थरूर को जिनेवा जाने की मंजूरी दी, केरल के लिए मांगेंगे सहायता

Mon, 20 Aug 2018 02:10 PM IST
भाषा/ नई दिल्ली
भाषा/ नई दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
The court granted shashi tharoor permission to go to Geneva, help for Kerala
shashi Tharoor
दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने और बाढ़ग्रस्त केरल के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद मांगने के लिए जिनेवा जाने की मंजूरी दे दी है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने आज थरूर को यात्रा करने की मंजूरी दे दी। थरूर के वकील ने दलील दी थी कि नेता ने संयुक्त राष्ट्र में अन्नान के अधीन 10 वर्ष तक काम किया है और अन्नान उनके मार्गदर्शक थे। अन्नान का शनिवार को निधन हो गया था।
विज्ञापन


थरूर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील विकास पाहवा और वकील गौरव गुप्ता ने अदालत से कहा कि थरूर बाढ़ग्रस्त केरल के लिए संयुक्त राष्ट्र के जरिए अंतरराष्ट्रीय सहायता भी मांगेंगे। तिरुवनंतपुरम के सांसद अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या के मामले में नियमित जमानत पर हैं। न्यायाधीश ने कहा कि मैं अर्जी को मंजूरी दे रहा हूं। जांच अधिकारी को अपने कार्यक्रम की जानकारी दें। 
विज्ञापन


वकील ने कहा कि थरूर आज शाम को रवाना होंगे और कल वापस लौट आएंगे। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात दिल्ली के एक लक्जरी होटल के सुइट में मृत पाई गई थीं। उस समय थरूर के आधिकारिक बंगले में मरम्मत का काम चलने के कारण दोनों होटल में ठहर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed