फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The condition of the Taj Hotel employees of Mumbai infected with Corona virus is stable

कोरोना वायरस से संक्रमित मुंबई के ताज होटल के कर्मचारियों की हालत स्थिर, अस्पताल से जल्द मिलेगी छुट्टी

Sun, 12 Apr 2020 11:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 12 Apr 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
The condition of the Taj Hotel employees of Mumbai infected with Corona virus is stable
mumbai taj hotel
ताज महल पैलेस एंड टॉवर्स होटल के कोरोना वायरस से संक्रमित कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इन कर्मचारियों की हालत अब स्थिर है। ऐसे में इन कर्मियों को अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल सकती है। इस बात की जानकारी रविवार को होटल के अधिकारियों की तरफ से दी गई है। दरअसल इससे पहले ताज सीरीज की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने शनिवार को बताया था कि होटल के कुछ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


यहां बता दें कि कंपनी ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को अपने होटल में रखा है। इस दौरान कंपनी ने अपने करीब 500 कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जांच कराई थी। हालांकि, इस बीच कंपनी ने कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या नहीं बताई थी। ऐसे में कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया था कि जिन कर्मचारियों की जांच कराई गई थी, उनमें से ज्यादातर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। 
विज्ञापन


दरअसल निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने शनिवार को कहा था कि दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद अब कंपनी के अधिकारियों की तरफ से इस मामले पर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उनकी तबियत ठीक है, हालत स्थिर है और अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल जाएगी। कंपनी ने बताया था कि उन कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा इन कर्मियों के संपर्क में आए लोगों को पृथकवास में रखा गया है। होटल में फिलहाल कोई अतिथि नहीं है। वहीं, होटल की देखरेख के लिए यहां बहुत ही कम संख्या में कर्मचारी रखे गये हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 1,135 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 149 लोगों की राज्य में इस महामारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed