फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body was thrown into the garden after killing a young man in the tribunal

टड़ियावां में युवक की हत्या कर शव बाग में फेंका

Mon, 05 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 05 Jun 2017 11:48 PM IST
सार

पिता की तहरीर पर दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने लालपुर भैंसरी गांव के एक दोस्त को गिरफ्तार किया

 

विज्ञापन
The body was thrown into the garden after killing a young man in the tribunal
murder - फोटो : प्रत‌िकात्मक

विस्तार

टड़ियावां। थाना क्षेत्र के लालपुर भैंसरी में दो दोस्तों युवक की हत्या कर शव गांव के करीब बाग में फेंक दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के लालपुर भैसरी निवासी मोतीलाल का बेटा प्रमोद (25) शादी बारात में बैंड बजाता था। गांव का विनोद और राम प्रताप भी उसके साथ काम करते थे। बाबूपुर कचनारी गांव के प्रधान आशाराम की भतीजी की दो जून को बारात आई थी।
विज्ञापन


इस बारात में बैंड बजाने विनोद की बाइक से प्रमोद औरा रामप्रताप गए थे। तीन जून शाम तक प्रमोद घर नहीं पहुंचा। इस पर मोतीलाल जानकारी लेने विनोद के घर पहुंचे। विनोद घर पर नहीं मिला, तो मोतीलाल दूसरे बेटे मनोज के साथ बाबूपुर कचनारी गांव के प्रधान के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान आशाराम ने बताया कि दोपहर में विनोद बाइक से चला गया था जबकि प्रमोद और राम प्रताप को बारात में आए रामशरण के साथ बोलेरो से घर के लिए रवाना कर दिया था। इस पर मोतीलाल गांव लौटकर रामप्रताप के घर गए।

रामप्रताप ने बताया कि प्रमोद रास्ते में बोलरो से उतर गया था। मोतीलाल ने बेटे की खोजबीन लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को गांव के किनारे मेवाराम के यूके लिप्टस के बाग से बदबू आई। इस पर लोगों को आशंका हुई।

लोग बाग में पहुंचे तो वहां प्रमोद का शव पड़ा था। खबर मिलने पर परिजन भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ टड़ियावां ओपी तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतक के दाएं हाथ की तीन उंगलियां हत्यारे काट ले गए थे।

ज्वलनशील पदार्थ से चेहरा झुलसा था। पिता मोतीलाल की तहरीर पर रामप्रताप और विनोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने रामप्रताप को गिरफ्तार कर लिया है।


पोस्टमार्टम में हत्या का करण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

पिता की तहरीर पर दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने लालपुर भैंसरी गांव के एक दोस्त को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed