फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane woman held for conspiring to kill husband; manhunt on for paramour, two others

आशिक संग मिलकर मिटाना चाहा सुहाग: 43 की उम्र में बेवफा हुई बीवी, महिला के प्रेमी ने दिया कभी न भूलने वाला दर्द

Fri, 26 Sep 2025 03:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Sep 2025 03:17 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या की साजिश रची। पति पर हमला कर उसे पानी में फेंक दिया गया। लेकिन वह किसी तरह बच गया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Thane woman held for conspiring to kill husband; manhunt on for paramour, two others
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

ठाणे शहर पुलिस ने एक महिला को उसके पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पति पर हमला कर उसे पानी में फेंक दिया गया था, लेकिन वह चमत्कारिक रूप से बच गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि महिला के प्रेमी और दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 43 वर्षीय पीड़ित ने कपुरबवडी पुलिस को शिकायत दी कि उसने 2013 में आरोपी महिला से शादी की थी। वह उसकी अवैध संबंधों का विरोध करता था। इस दंपति का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'DMK सरकार की योजनाओं को खत्म करने की सोच भी नहीं सकते विपक्षी, विरोध करेगी जनता', उदयनिधि का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


22 सितंबर को करीब ढाई बजे आरोपी महिला ने अपने पति को ठाणे के बालकुम इलाके में बुलाया, जहां उसके प्रेमी और दो अन्य ने उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को मुंब्रा क्रीक में ले जाकर पानी में फेंक दिया। पीड़ित ने तेज धारा के बीच एक खंभे को पकड़कर अपनी जान बचाई। स्थानीय निवासी और मछुआरों ने उसे बचाकर कलवा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा, 23 सितंबर को मामला दर्ज किया गया और अगले दिन आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के प्रेमी और दो अन्य की खोज जारी है।

मां का उपचार करने के नाम पर छह लोगों ने की तीन करोड़ की ठगी, मामला दर्ज  
नवी मुंबई के एक युवक (22 वर्षीय) से छह लोगों ने छह साल के दौरान तीन करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने युवक की मां का उपचार करने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पीड़ित नेरुल निवासी है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि यह धोखाधड़ी 2019 से फरवरी 2025 के बीच हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मुस्तफा शेख उर्फ कम्बले, आहत शेख, सफीना नानू शेख, नानू शेख, वसीम शेख और रफीक शेख के रूप में हुई है, जो पालघर जिले के सफले के निवासी हैं। आरोप है कि उनहोंने तेजस घोडेकर को भरोसा दिलाया कि उनके पास विशेष शक्तियां हैं और वे उसकी बीमार मां का इलाज कर सकते हैं। तेजस ने उन पर विश्वास करके इस दौरान किस्तों में कुल 3.10 करोड़ रुपये उन्हें सौंप दिए।


ये भी पढ़ें: लद्दाख हिंसा पर विपक्ष का केंद्र सरकार पर निशाना, केजरीवाल बोले- सत्ता के नशे में चूर है भाजपा

कई बार मांगने पर आरोपियों ने 19 लाख रुपये लौटाए, लेकिन बाकी 2.91 करोड़ रुपये कभी वापस नहीं दिए। जब तेजस ने पैसे वापस मांगने शुरू किए, तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा, आरोपियों ने उसे खाली स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करने के लिए भी मजबूर किया।

शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात, आपराधिक धमकी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, महाराष्ट्र मानव बलि और अंधविश्वास निरोधक अधिनियम, 2013 के तहत भी आरोप लगाया गए हैं। यह कानूनी अंधविश्वासी प्रथाओं के जरिए शोषण को अपराध मानता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed