{"_id":"61580e368ebc3e09031cfe15","slug":"thane-hundreds-protest-against-bjp-govts-in-up-and-assam-over-arrest-of-an-islamic-scholar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: यूपी में धर्म परिवर्तन के आरोपी मौलाना की गिरफ्तारी पर उलमा कमेटी का प्रदर्शन, सैकड़ों लोग जुटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: यूपी में धर्म परिवर्तन के आरोपी मौलाना की गिरफ्तारी पर उलमा कमेटी का प्रदर्शन, सैकड़ों लोग जुटे
Sat, 02 Oct 2021 01:18 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:18 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने हाल ही में इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को मेरठ से "सबसे बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट" चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि असम सरकार ने दारांग जिले में कथित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक बेदखली अभियान चलाया था। इसको लेकर देश के कई हिस्सों में भाजपा सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते मुस्लिम संगठन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मशहूर इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी की उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ देश के मुस्लिम समुदाय में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पंजाब हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र और असम में लोगों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है। महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा में एक मुस्लिम संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर उत्तर प्रदेश और असम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना को रिहा करने की मांग करते हुए यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों मुजफ्फरनगर के फुलत गांव के मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। कलीम सिद्दीकी की निशानदेही पर उसके साथी हाफिज इदरीश को पकड़ा गया है। कलीम सिद्दीकी पर अवैध धर्मांतरण और विदेशों से फंडिंग हुआ पैसा लेने का आरोप है। फिलहाल मौलाना एटीएस रिमांड पर है। एटीएस उसके करीबियों के बारे में अभी एटीएस और भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
हाल ही में इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को मेरठ से "सबसे बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट" चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि असम सरकार ने दारांग जिले में कथित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक बेदखली अभियान चलाया था, जो बड़े पैमाने पर बंगालियों को धर्मांतरण कराया गया है।
विज्ञापन
उलेमा कमेटी मुंब्रा-कौसा ने शुक्रवार को यूपी में मौलाना की गिरफ्तारी और असम में बेदखली अभियान के खिलाफ इन दोनों कार्रवाइयों को "अवैध" करार दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी तख्तियां, बैनर और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।