फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thailand ambassador has expressed his disappointment with govt for refusing Kerala flood relief

थाईलैंड ने भारत से जताई नाराजगी, केरल बाढ़ के दौरान मदद से किया था इंकार

Sat, 15 Sep 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Thailand ambassador has expressed his disappointment with govt for refusing Kerala flood relief

थाईलैंड के राजदूत शुतिन्यौन खौन्ग्साक्दी ने केरल बाढ़ के लिए विदेशी सहायता देने के लिए प्रक्रिया के प्रति निराशा व्यक्त की है। उन्होंने केरल बाढ़ राहत कोष को लेकर भारत सरकार के प्रति नाराजगी भी जताई है। राजदूत ने गुरुवार की शाम एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने विदेशी सहायता के प्रस्ताव के साथ कई मुद्दों का उल्लेख किया।

विज्ञापन


खौन्ग्साक्दी ने कहा कि थाईलैंड ने सरकार को कई बार सहायता देनी चाही लेकिन भारत द्वारा उसे लेने से इंकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत में पंजीकृत थाई कंपनियों ने मदद देना चाहा। उन्होंने कहा, 'मैंने संघर्ष देखा और मैं जानता था कि प्राइवेट सेक्टर भी योगदान करना चाहता है। मैंने सरकार के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए रास्ता खोजने की कोशिश की। मैं दृढ़ता में विश्वास रखता हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भारत विदेशी सहायता स्वीकार नहीं करता है। थाई कंपनियों से योगदान को नई दिल्ली में केरल के आयुक्त को सौंप दिया जाना था। जो कि बाद में मुख्यमंत्री के राहत निधि को दान दी जाती। हालांकि विदेश मंत्रालय की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत कार्य के लिए खर्च हुए 1236 करोड़

उद्योग मंत्री ईपी जयाराजन ने शुक्रवार को बताया कि केरल सरकार द्वारा राहत कार्य के लिए 1236 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed