फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thackeray property dispute ends,Jaydev returned the petition filed in court

ठाकरे परिवार का संपत्ति विवाद खत्म, बेटे जयदेव ने अदालत में दायर याचिका ली वापस

Sat, 03 Nov 2018 02:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 03 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
Thackeray property dispute ends,Jaydev returned the petition filed in court

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के परिवार का संपत्ति विवाद खत्म हो गया है। बाल ठाकरे के पुत्र जयदेव ठाकरे ने अपने पिता की वसीयत को चुनौती देने वाली याचिका को शुक्रवार को वापस ले ली। जयदेव ने 13 दिसंबर, 2011 को बनी, इस वसीयत को चुनौती देने वाली याचिका नवंबर 2012 में बाल ठाकरे के निधन के बाद दायर की थी। वसीयत के मुताबिक जयदेव को कुछ भी नहीं दिया गया। जयदेव ने वसीयत को गलत बताते हुए कहा कि उनके पिता की ‘मानसिक स्थिति ठीक नहीं’ थी और भाई उद्धव ठाकरे का उन पर प्रभाव था। 

विज्ञापन


जयदेव के अलावा बाल ठाकरे ने अपने तीसरे बेटे बिंदुमहादेव ठाकरे या उनके परिवार के नाम कुछ नहीं छोड़ा। बिंदुमहादेव की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जयदेव ने अपने हलफनामे में कहा कि वह अपने मुकदमे को बंद करना चाहते है। इसमें वह उद्धव ठाकरे और चार अन्य परिजनों के पक्ष में जारी वसीयतपत्र का विरोध कर रहे थे। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की कोई वजह जाहिर नहीं की। 
विज्ञापन


मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस गौतम पटेल ने इस हलफनामे को स्वीकार कर लिया और हाईकोर्ट रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि 26 नवंबर तक वसीयत प्रमाणपत्र को दस्तावेज में वर्णित उद्धव ठाकरे और चार अन्य परिजनों के पक्ष में जारी कर दिया जाए। बाल ठाकरे ने इस वसीयत में अपनी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा उद्धव ठाकरे के नाम कर दिया था। उद्धव ही अब शिव सेना और अपने परिवार के मुखिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed