फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   testing of first make in india train 18 begun in ICF Chennai

देश की पहली मेक इन इंडिया 'ट्रेन 18' का ट्रायल शुरू, जानिए क्या हैं इसकी विशेषताएं

Sat, 06 Oct 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sat, 06 Oct 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
testing of first make in india train 18 begun in ICF Chennai
देश में ही निर्मित पहली इंजन रहित 'ट्रेन 18' का परीक्षण भारतीय रेलवे ने शुरू कर दिया है। इस सेमी हाईस्पीड इंजन रहित ट्रेन का ट्रायल चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में शुरू किया गया है। मेट्रो जैसी यह ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए तकनीकी रूप से मील का पत्थर है। यह ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी। 160 किमी प्रतिघंटा की गति से दौड़ने वाली यह ट्रेन अगले साल जनवरी में दिल्ली-भोपाल रेल मार्ग पर दौड़ने वाली देश की सबसे तेज गति की शताब्दी एक्सप्रेस की जगह ले सकती है। 
विज्ञापन


आईसीएफ के अक अधिकारी ने बताया कि अभी चार कोच को एक साथ जोड़कर स्व संचालन व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है। चार कोच मिलकर एक इकाई बनाते हैं। इस इकाई के परीक्षणों के परिणामों के आधार पर अगले कुछ दिनों में हर चार कोच की अन्य इकाइयों में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। जब हम ट्रेन का प्रदर्शन संतोषजनक होगा तब ट्रेन सेट को पूरी तरह से जोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन

ये होंगी विशेषताएं

ट्रेन 18 लांच से पहले ही चर्चा में आ गई है। यह भारतीय रेलवे की पहली विश्वस्तरीय ट्रेन होगी। आईसीएफ के मुताबिक इसे बनाने में जो लागत आई है वह ट्रेन आयात करने में आने वाली कीमत से आधी है। 16 कोच वाली यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। 

लोकोमोटिव इंजन द्वारा चलने वाली परंपरागत भारतीय ट्रेनों से अलग यह ट्रेन स्व संचालन तकनीक से चलेगी। मेट्रो की तरह ही इस ट्रेन के दोनों छोरों पर ड्राइविंग केबिन होंगे। यह तकनीक ट्रेन को मोड़ने और वापस लौटाने में लगने वाले समय की भी बचत करेगी। ट्रेन में प्रयोग होने वाली स्व संचालन व्यवस्था गति को तुरंत तेज व कम करने में भी सहायक होगी, जिससे सफर में लगने वाले समय में भी कमी आएगी। अत्याधुनिक बोगियों में यात्रियों को सफर के दौरान झटके भी महसूस नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed