फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terror probe: 'Module planned attacks to avenge razing of mosque in Bandra anti-encroachment drive'

Mumbai: पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे आतंकी, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का बदला लेने के लिए बनाया था प्लान

Sun, 31 May 2026 06:38 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 31 May 2026 06:38 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित जासूसी और अंडरवर्ल्ड से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर मुंबई में पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। इन लोगों ने बांद्रा में अतिक्रमण पर कार्रवाई का बदला लेने के लिए बनाई थी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Terror probe: 'Module planned attacks to avenge razing of mosque in Bandra anti-encroachment drive'
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसएआई और अंडरवर्ल्ड से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों ने मुंबई में पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों पर हमले का प्लान बनाया था। यह प्लान बांद्रा के गरीब नगर इलाके में हाल ही में अवैध मस्जिद को गिराने की कार्रवाई का बदला लेने के लिए बनाया गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


नेपाली नागरिक समेत आठ संदिग्ध गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल है। ये लोग दिल्ली और अन्य शहरों में अहम जगहों, सुरक्षा संस्थानों और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्लान बना रहे थे। 
विज्ञापन


गरीब नगर में चलाया गया था अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान
अधिकारियों ने बताया कि 19 से 23 मई के बीच गरीब नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई जगह पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पाकिस्तान भेजे वीडियो और फोटो'
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपियों ने इस कार्रवाई की रेकी की थी और पुलिस की तैनाती के वीडियो और फोटो पाकिस्तान में अपने हैंडलर्स को भेजे थे।
 
निशाने पर थे पुलिसकर्मी और हिंदू समुदाय
अधिकारियों के अनुसार, गरीब नगर में तैनात पुलिसकर्मी और हिंदू समुदाय के लोग उनके निशाने पर थे। यह प्लान पाकिस्तान की आईएसआई, गैंगस्टर शाहजाद भट्टी, यावर खान और अंडरवर्ल्ड से जुड़े मुन्ना जिंगाड़ा ने बनाया था।  जिंगाड़ा छोटा शकील का करीबी सहयोगी बताया जाता है।

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति ने किया आगाह: 'सकारात्मक खबरों को नजरअंदाज किया गया, तो कॉकरोच का अनुसरण कर सकते हैं युवा'


भीड़भाड़ वाला पुल था संभावित लक्ष्य
खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साजिद महबूब शेख उर्फ अरबाज खान को मुंबई के कुर्ला से और तौकीर रिजवान शेख को ठाणे के मुंब्रा से 27 मई को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि इन दोनों ने दादर रेलवे स्टेशन के बाहर एक भीड़भाड़ वाले पुल को संभावित लक्ष्य के रूप में चुना था।  आरोपियों के मोबाइल फोन से मुंबई के कई स्थानों के वीडियो, साथ ही पाकिस्तान और दुबई में बैठे हैंडलर्स के साथ चैट और वॉइस नोट्स भी मिले हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई का एक संदिग्ध हुजैफा इस मॉड्यूल में स्थानीय लोगों की भर्ती कर रहा था और फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। शुरुआती जांच के अनुसार, इस समूह को यह प्लान दिया गया था कि वे ग्रेनेड से हमला करें और पुलिस, सुरक्षा बलों व अहम ठिकानों पर अंधाधुंध गोलीबारी करें। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस हाई अलर्ट पर हैं और इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय संपर्कों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed