फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension in Surat after the arrest of Hardik Patel Friend

हार्दिक पटेल के साथी की गिरफ्तारी के बाद सूरत में तनाव, तोड़फोड़ कर बस फूंकी

Mon, 20 Aug 2018 08:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Mon, 20 Aug 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
Tension in Surat after the arrest of Hardik Patel Friend
Surat
अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा देशद्रोह के एक पुराने मामले में हार्दिक पटेल के करीबी साथी पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता अल्पेश कठेरिया को गिरफ्तार करने के विरोध में भीड़ ने आज रात सूरत में बीआरटीएस की एक बस फूंक दी और एक बस स्टैंड पर तोड़फोड़ की जिससे शहर में तनाव पैदा हो गया। 
विज्ञापन


योगी चौक इलाके में बस को आग लगाई गई और वरच्छा इलाके में बस स्टैंड पर तोड़फोड़ की गई। भीड़ ने सड़कों पर टायर भी फूंके और पथराव किया। कठेरिया को अहमदाबाद में अपराध शाखा ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह सांकेतिक उपवास पर बैठने जा रहे थे। सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि कल अहमदाबाद में हार्दिक पटेल समेत कई पाटीदार नेताओं को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया था। हार्दिक समेत ये नेता एक दिन की भूख हड़ताल पर निकोल के लिए रवाना होने वाले थे। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने किसानों के लिए अनशन करने का ऐलान किया था, लेकिन उससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हार्दिक ने शनिवार को ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी को एक खुला पत्र लिखकर यह ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हार्दिक के घर पहुंची और उन्हें अनशन पर जाने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। बता दें कि अपने इस अनशन के लिए हार्दिक ने पहले ही अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई थी। जिसके बावजूद वो आज काली पट्टी बांध अपना विरोध जताने के लिए वहां भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे। 

शनिवार को हार्दिक पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा उसमें उन्होंने कहा कि क्या गुजरात में जनता को सवाल पूछने का भी हक नहीं है? विरोध करना, शांतिपूर्ण आंदोलन करना, सरकार की नीतियों के सामने अपनी असहमति जताने के अधिकार सरकार छीन रही है। हमे शांतिपूर्ण तरीके से उपवास आंदोलन करने की अनुमति ना देना, सुप्रिम कोर्ट और संविधान में दिए हमारे अधिकारों का भंग होना है। वहीं निदर्लीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट है। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed