फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension in Goa village over installation of Shivaji statue Goa social welfare minister reacts

Goa: शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित करने पर मचा बवाल, गोवा के मंत्री का आरोप- जनता को भड़का रहे सियासी लोग

Mon, 19 Feb 2024 02:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Feb 2024 02:50 PM IST
सार

गोवा के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने रविवार को गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मूर्ति को एक निजी भूमि पर स्थापित किया गया है और इसके लिए स्थानीय पंचायत से सभी अनुमति ले गई थी।

विज्ञापन
Tension in Goa village over installation of Shivaji statue Goa social welfare minister reacts
छत्रपति शिवाजी महाराज (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

गोवा के मडगांव शहर के पास एक गांव में सोमवार को कुछ लोगों ने शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित की। वहीं, एक अन्य गुट ने इसपर आपत्ति जताई, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। दोनों गुटों के बीच पथराव में गोवा के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई घायल हो गए। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिसबलों को तैनात किया गया। 
विज्ञापन


शिवाजी की मूर्ति स्थापित करने पर हुआ बवाल
दरअसल, आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती है। इस खास मौके के लिए  के लिए राज्य भर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साओ जोस डे एरियाल गांव में रविवार को उनकी एक प्रतिमा स्थापित की गई। एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के बाद ही दो गुटों के बीच झड़प हो गई। पथराव दोपहर में तब हुआ जब मंत्री प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अपनी कार में बैठ रहे थे। पुलिस अधीक्षक सुनीता सावंत ने कहा, 'फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गांव में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।'
विज्ञापन


गोवा के समाज कल्याण मंत्री सुभाष देसाई ने बताया कि उन्हें कुछ पत्थर लगे, जिससे उन्हें हल्की चोट आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए वह पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे। मंत्री ने आगे बताया कि यह मूर्ति एक मुस्लिम निवासी द्वारा दान की गई निजी संपत्ति में स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सुभाष देसाई गांव का दौरा किया था। उन्होंने कहा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति से किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। कुल राजनीतिक बल स्थानीय लोगों को इसके खिलाफ भड़का रहे हैं।' सुभाष देसाई ने आगे बताया कि मूर्ति को एक निजी भूमि पर स्थापित किया गया है और इसके लिए स्थानीय पंचायत से सभी अनुमति ले गई थी। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर को भी इसकी जानकारी दी गई थी।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा नेता सवियो रोड्रिग्स ने कहा, 'एक भारतीय ईसाई होने के नाते छत्रपति शिवाजी के योगदानों के प्रति मेरे मन में सम्मान है। मुझे निराशा है कि गोवा में कुछ लोग हमारी मातृभूमि के लिए उनके बलिदान को अपनी सांप्रदायिक राजनीति खेलने के लिए विवाद का मुद्दा बना रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि शिवाजी एक कट्टर देशभक्त थे और सभी भारतीयों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed