फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: YSRTP chief YS Sharmila calls Mahabubabad MLA a scammer, case registered

Telangana: वाईएस शर्मिला ने भाई KCR पर साधा निशाना, कहा- तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान और सीएम तालिबान

Sun, 19 Feb 2023 04:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Feb 2023 04:16 PM IST
सार

वाईएस शर्मिला ने महबूबाबाद विधायक पर हमला बोलते हुए कहा, आपकी पत्नी नेल्लोर से हैं और मैं तुम्हें उससे अलग होने की चुनौती देती हूं, अगर तुम तेलंगाना से प्यार करते हो। 

विज्ञापन
Telangana:  YSRTP chief YS Sharmila calls Mahabubabad MLA a scammer, case registered
वाईएस शर्मिला - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर महबूबाबाद विधायक बनोठ शंकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, वाईएस शर्मिला के खिालाफ धारा 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हैदराबाद ले जाया गया है। इससे पहले वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने रविवार को कहा कि तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान है और केसीआर इसका तालिबान है। महबूबाबाद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए शर्मिला ने तेलंगाना के सीएम को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के सीएम केसीआर एक तानाशाह हैं, वह अत्याचारी हैं, तेलंगाना में कोई भारतीय संविधान नहीं है, केवल केसीआर का संविधान है। तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान है और केसीआर इसका तालिबान है। 

विज्ञापन



दरअसल, महबूबाबाद विधायक ने वाईएस शर्मिला और उनके समर्थकों पर हमला बोलते हुए उन्हें प्रवासी करार दिया था। इसके बाद वाईएस शर्मिला भड़क गईं और शनिवार को उन्होंने विधायक बनोठ शंकर को आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन


पत्नी पर उठाए थे सवाल 
प्रजा प्रस्थानम पदयात्रा के दौरान वाईएस शर्मिला ने महबूबाबाद विधायक पर हमला बोलते उन्हें किसी को प्रवासी न कहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, इस बेशर्म विधायक में हमारे खिलाफ अपमानजनक और गंदी भाषा का इस्तेमाल करने की हिम्मत कैसे आई? असल में यह उनके कुकर्मों और इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए सुशासन सुनिश्चित करने में उनकी विफलता पर सवाल उठाता है। वाईएस शर्मिला यहां भी नहीं रुकी, उन्होंने कहा, आपकी पत्नी नेल्लोर से हैं और मैं तुम्हें उससे अलग होने की चुनौती देती हूं, अगर तुम तेलंगाना से प्यार करते हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्म की बात केसीआर ने आपको विधायक लायक समझा 
YSRTP प्रमुख ने आगे बीआरएस विधायक को घोटालेबाज बताते हुए कहा, आप हर गलत चीज में शामिल हैं। आपने एक महिला आईएएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया। आपने रिश्वत के आरोपों के तहत नौकरी खो दी। गुटखा माफिया से लेकर रेत माफिया और पीडीएस चावल घोटाले से लेकर गुड़ घोटाले तक में आप शामिल रहे। आपने गरीब किसानों और आदिवासियों की जमीनें हड़प लीं। आपके पापों की सूची अंतहीन है। यह शर्म की बात है कि केसीआर ने आपको विधायक पद के लायक समझा। वाईएस शर्मिला ने आगे महबूबाबाद के विधायक पर अपने वादे पूरे नहीं करने के लिए कथित तौर पर हमला करते हुए कहा कि 'आपने लोगों से कई वादे किए, जिन्हें आपने पूरा नहीं किया। 


इस घटना के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने महबूबाबाद विधायक के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए वाईएस शर्मिला के खिलाफ जिले में धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाईएसआरटीपी प्रमुख के खिलाफ "गो बैक शर्मिला" के नारे भी लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed