फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Woman drives car for 3 km on railway track in Hyderabad, train service disrupted; video goes viral

Viral Video: हैदराबाद में महिला ने रेलवे ट्रैक पर तीन किमी तक दौड़ाई कार, ट्रेन सेवा हुई बाधित; वीडियो वायरल

Thu, 26 Jun 2025 08:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 26 Jun 2025 08:08 PM IST
सार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपनी कार को रेलवे ट्रैक पर दौड़ाती हुई देखी गई। जानकारी के मुताबिक महिला ने करीब तीन किमी तक अपनी कार को रेलवे ट्रैक पर चलाया। इस दौरान कुछ राहगीरों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Telangana: Woman drives car for 3 km on railway track in Hyderabad, train service disrupted; video goes viral
महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार - फोटो : X @chinchat09

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास शंकरपल्ली इलाके में गुरुवार सुबह एक अजीब घटना देखने को मिली, जब एक महिला अपनी कार को रेलवे ट्रैक पर चढ़ाकर करीब 3 किलोमीटर तक चलाती रही। इस घटना के कारण नागुलपल्ली और शंकरपल्ली के बीच ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए रोकनी पड़ीं। मामले में रेलवे पुलिस ने बताया कि यह महिला उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है और कुछ समय पहले तक हैदराबाद की एक आईटी कंपनी में काम कर रही थी। लेकिन हाल ही में उसकी नौकरी चली गई थी और वह मानसिक तनाव में दिख रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Social Media Menace: युवाओं को लगी इंटरनेट की लत कितनी खतरनाक? 'संवाद' के मंच से अमोघ लीला दास ने किया आगाह
विज्ञापन


सुबह 6.30 बजे पहुंची थाने, फिर अचानक चली गई
जानकारी के अनुसार, महिला सुबह करीब 6.30 बजे हैदराबाद के नरसिंगी पुलिस स्टेशन में किसी शिकायत के साथ पहुंची थी, लेकिन कुछ ही देर में बिना कुछ बताए वहां से निकल गई। वह अपना बैग वहीं भूल गई थी, जिसे देखकर पुलिस उसकी तलाश करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चढ़ाई, लोगों पर पत्थर फेंके
करीब 7.30 बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि एक सफेद कार नागुलपल्ली और शंकरपल्ली के बीच गेट नंबर 22 से रेलवे ट्रैक पर चढ़ गई। उन्होंने तुरंत रेलवे और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। कार ट्रैक पर चलते-चलते एक जगह फंस गई, जहां रेलवे के कर्मचारी पहुंचे। लेकिन जब वे महिला के पास गए, तो उसने मास्क पहन रखा था और हाथ में लोहे की रॉड थी। उसने पास आने वालों पर पत्थर भी फेंके। अंत में रेलवे कर्मचारियों ने उसे काबू में कर लिया और शंकरपल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।


आधे घंटे तक रुकी ट्रेन सेवाएं
इस घटना के चलते रेलवे अधिकारियों ने नागुलपल्ली और शंकरपल्ली के बीच ट्रेनों की आवाजाही को करीब आधे घंटे तक रोक दिया। महिला के पकड़े जाने और कार हटाए जाने के बाद सुबह 8 बजे के आसपास सेवाएं दोबारा शुरू हुईं।

यह भी पढ़ें - Congress: नीट धांधली मामले में कांग्रेस का वार, NTA को बताया 'करप्शन एजेंसी'; अधिकारियों की CBI जांच की मांग

महिला जांच के लिए अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने बताया कि महिला को शारीरिक और मानसिक जांच के लिए शंकरपल्ली से चेवेला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करने से रोकने की कोशिश क्यों कर रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed