फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Said NTA officials should be probed as agency has become 'national corruption agency News In Hindi

Congress: नीट धांधली मामले में कांग्रेस का वार, NTA को बताया 'करप्शन एजेंसी'; अधिकारियों की CBI जांच की मांग

Thu, 26 Jun 2025 07:31 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 07:31 PM IST
सार

नीट परीक्ष में धांधली मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने एनटीए पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि जब कोई अधिकारी शामिल नहीं है, तो भ्रष्टाचार कानून के तहत कार्रवाई क्यों हुई? साथ ही कांग्रेस ने एनटीए अधिकारियों की सीबीआई से जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Congress Said NTA officials should be probed as agency has become 'national corruption agency News In Hindi
कांग्रेस का झंडा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने नीट परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की जमानते के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पर जोरदाम हमला बोला है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एनटीएम अब नेशनल करप्शन एजेंसी बन गई और इसके अधिकारियों की भूमिका की भी CBI से जांच कराई जानी चाहिए। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब सीबीआई कह रही है कि एनटीए के किसी अधिकारी की भूमिका नहीं है, तो फिर भ्रष्टाचार निरोधक कानून (भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम) के तहत कार्रवाई क्यों हुई?

विज्ञापन


बता दें कि बीते 10 जून को सीबीआई ने संदीप शाह और सलीम पटेल नाम के दो लोगों को नीट-यूजी 2025 परीक्षा में अंकों की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों पर आरोप लगे कि ये लोग प्रत्याशी और उनके परिवारों से 90 लाख रुपये लेकर ओएमआरशीट बदलने की बात कर रहे थे। मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि बीते 23 जून को कोर्ट ने इन दोनों को जमानत दे दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Samwad 2025: स्वस्तिवाचन से 'संवाद' का आगाज सराहनीय; अमोघ लीला दास ने अमर उजाला की सराहना कर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत मिलने पर कांग्रेस के तीखे सवाल
दोनों लोगों को जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सवाल उठाया कि जब तीन लोग अभी फरार हैं, तो बाकी दो को कैसे जमानत मिल गई? उन्होंने पूछा कि क्या किसी अधिकारी की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव है? कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री एक ओर 'परीक्षा पर चर्चा' करते हैं, लेकिन देश में शायद ही कोई परीक्षा बची हो जिस पर सवाल न उठे हों। सरकार की प्राथमिकता सिर्फ रील बनाना है,

छात्रों की समस्याएं नहीं।

वरुण  चौधरी ने एनटीए पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा हर बार जब नीट होती है, कोई न कोई नया घोटाला सामने आता है। एनटीए की परीक्षा हो और डेटा न लीक हो, ऐसा अब संभव नहीं दिखता। उन्होंने यह भी कहा कि नीट के जरिए देश के डॉक्टर बनते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं, इसलिए यह घोटाला सिर्फ परीक्षा का नहीं, देश के भविष्य का है।

ये भी पढ़ें:- 'चुनाव आयोग बना भाजपा का औजार', वोटर लिस्ट संशोधन पर भड़कीं ममता, पूछा- क्या यह बैकडोर एनआरसी है?

कांग्रेस ने परीक्षा को लेकर रखी ये मांगे
साथ ही मामले में कांग्रेस ने कुछ अहम मांग भी रखी, जिसमें एनटीए के अधिकारियों की CBI से स्वतंत्र जांच, सरकार नीट और अन्य परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करना, छात्रों को भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली देने जैसी बातें शामिल हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने साफ कहा है कि जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, वे इस मुद्दे को संसद और सड़कों दोनों पर उठाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed