फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana two Dalits abused by BJP leader forces to dip in muddy pond

दलितों को बीजेपी नेता ने गंदे तालाब में लगवाईं डुबकियां, अभद्र भाषा का भी किया इस्तेमाल

Mon, 13 Nov 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 13 Nov 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Telangana two Dalits abused by BJP leader forces to dip in muddy pond
बीजेपी नेता भारथ रेड्डी
तेलंगाना के एक बीजेपी नेता भारथ रेड्डी पर दो दलित युवकों को पीटने का आरोप लगा है। जिस वीडियो के जरिए यह आरोप लगाया गया उसे सितंबर महीने का कहा जा रहा है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, रेड्डी द्वारा इलाके में एक जगह खुदाई करवाई जा रही थी जिसके बारे में जानकारी लेने के लिए वे दोनों युवक पहुंचे। रेड्डी को जैसे ही उनके आने की बात पता लगी वह गुस्से में खुदाई वाली जगह पहुंच गया और दोनों को पीटने लगा। रेड्डी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नेता है और पहले जिला महासचिव भी रह चुका है।
विज्ञापन


दलित युवती को घर में घुसकर मारी गोली, गांव में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक डंडा लेकर खड़ा होता है और अपने सामने खड़े दो युवकों को फटकार रहा होता है। वह दोनों को डरा धमकाकर गंदे तलाब में उतरवा देता है। फिर दोनों को उस गंदे पानी में डुबकी लगवाई जाती है।

रहा है क्रिमिनल रिकॉर्ड

Telangana two Dalits abused by BJP leader forces to dip in muddy pond
बीजेपी नेता भारथ रेड्डी
पहले भी कई केसों में रेड्डी का नाम आ चुका है, उसपर दो मर्डर केस के साथ कुछ और केस भी दर्ज हैं। वह लगभग चार साल अंडरग्राउंड रहा था। दोनों पीड़ितों ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed