फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Supporters of Revanth Reddy demonstrate in Hyderabad demanding that he be made the Chief Minister

Telangana: खरगे के आवास पर कांग्रेस नेतृत्व की बैठक; रेवंत रेड्डी के समर्थकों का प्रदर्शन, CM बनाने की मांग

Tue, 05 Dec 2023 03:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Dec 2023 03:29 PM IST
सार

Telangana: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी प्रमुख रेवंत रेड्डी के समर्थकों ने हैदराबाद में प्रदर्शन किया और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। 

विज्ञापन
Telangana: Supporters of Revanth Reddy demonstrate in Hyderabad demanding that he be made the Chief Minister
तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के समर्थकों ने मंगलवार को हैदराबाद में प्रदर्शन किया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। इस दौरान एक समर्थक ने कहा, 'हमारी कोई और मांग नहीं है। हमने इतने दिनों तक भाजपा और बीआरएस से लड़ाई लड़ी। एक रेवंत रेड्डी की वजह से 65 विधायक जीते। हम चाहते हैं कि रेवंत रेड्डी को सीएम बनाने के अलावा और कुछ नहीं बनाया जाए।'

विज्ञापन

खरगे के आवास पर कांग्रेस नेतृत्व की बैठक
उधर, कांग्रेस नेतृत्व ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की और तेलंगाना में सरकार बनाने के मुद्दे पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान तेलंगाना में मुख्यमंत्री के रूप में रेवंत रेड्डी के नाम को मंजूरी दी गई। रेड्डी को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का श्रेय दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रमुख से मिले राहुल गांधी
सूत्रों ने यह भी बताया कि वायनाड सांसद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष से उनके आवास पर मिले, जहां कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी मानिक राव ठाकरे मौजूद थे। उन्होंने सरकार गठन की औपचारिकताओं को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन

नए विधायकों के साथ बैठकें कर रहे रेवंत 
शिवकुमार तेलंगाना में नव-निर्वाचित विधायकों से बात करने और सरकार गठन पर उनकी राय लेने के लिए नेतृत्व द्वारा नियुक्त पार्टी के पर्यवेक्षकों में से एक थे। वह पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष को रिपोर्ट दे चुके हैं। इस बीच, रेड्डी हैदराबाद में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं। हालिया चुनावों में कांग्रेस ने तेलंगाना में बीआरएस को हराया और दक्षिणी राज्य में सत्ता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed