{"_id":"5de99e858ebc3e54c36d2851","slug":"telangana-minister-kt-rama-rao-says-convicts-of-hyderabad-killers-can-not-be-hung-immediately","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद कांड पर बोले तेलंगाना के मंत्री रामा राव, तुरंत नहीं दे सकते हत्यारों को फांसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद कांड पर बोले तेलंगाना के मंत्री रामा राव, तुरंत नहीं दे सकते हत्यारों को फांसी
Fri, 06 Dec 2019 05:49 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 06 Dec 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
केटी रामा राव (फाइल फोटो)
तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने गुरुवार को कहा कि वह उन लोगों की भावनाओं को समझते हैं जो महिला चिकित्सक की जघन्य हत्या के चार आरोपियों को तत्काल दंड देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार में रहते हुए वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि तंत्र इस तरह काम नहीं करता।
विज्ञापन
उन्होंने मुंबई में हुए आतंकी हमले का हवाला देते हुए कहा कि उस मामले में भी मौत की सजा देने में समय लगा था। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि वह भी भारत के अन्य लोगों की तरह चाहते हैं कि चारों आरोपियों को मौत की सजा मिले, लेकिन दुर्भाग्य से सरकार में रहते हुए वे ऐसा नहीं कर सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे आरोपियों को जनता के सामने फांसी देने या गोली मारने को नहीं कह सकते। राव ने कहा कि कानूनी तौर पर ऐसा करने के लिए बहुत सी बाधाओं को पार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के निर्भया कांड में दोषियों को मिली मौत की सजा पर भी अमल होना अभी बाकी है।
विज्ञापन