फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Man 'ends' life after father could not buy luxury car for him, News in Hindi

Telangana: 'मुझे सिर्फ BMW कार चाहिए...', पिता नहीं दिला सके तो 21 साल के युवक ने कीटनाशक खाकर दे दी जान

Mon, 02 Jun 2025 05:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 02 Jun 2025 05:12 PM IST
सार

तेलंगाना में एक युवक ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके परिजन उसे ऐशो-आराम की जिंदगी और लग्जरी कार नहीं दिला सके थे। जानकारी के मुताबिक, युवक ने पढ़ाई छोड़ दी थी, शराब के नशे में धुत रहता था और परिजनों से हर दिन तरह-तरह की डिमांड करता था।

विज्ञापन
Telangana: Man 'ends' life after father could not buy luxury car for him, News in Hindi
केजीएमयू की महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश

विस्तार

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में 21 साल एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पिता, जो खेत मजदूर के रूप में काम करते थे, अपनी वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए उसे एक लग्जरी कार खरीदने में असमर्थ थे। यह घटना 30 मई को चट्लापल्ली गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, युवक अपने खेत में गया और वहां कोई जहरीली दवा पी ली। इसके बाद वह अपने घर लौटा और अपने माता-पिता को बताया कि उसने जहर खा लिया है। जिसके बाद परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान 31 मई को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka: बेकरी के अंदर चाकू गोदकर शख्स की हत्या, सात लोगों ने वारदात को दिया अंजाम; CCTV में कैद सभी आरोपी
विज्ञापन


मॉडर्न घर, लग्जरी कार समेत कई डिमांड
मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक युवक ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और वह शराब की लत में भी पड़ गया था। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। वह अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ता रहता था और महंगी चीजों की मांग करता था, जैसे कि एक आधुनिक घर और लक्जरी कार। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके माता-पिता के पास सिर्फ दो एकड़ जमीन है और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। उन्होंने बेटे को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और बार-बार जिद करता रहा कि उसे लग्जरी कार ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Odisha: पत्नी ने बेटे की मदद से पेट्रोल डालकर पति को फूंका; पुलिस ने बरामद किया आधा जला हुआ शव; दोनों गिरफ्तार

परिजन दिला रहे थे दूसरी कार, लेने से किया था इनकार
मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 30 मई को युवक के माता-पिता उसे सिद्दीपेट भी ले गए थे और वहां एक दूसरी कार खरीदने की बात कही, लेकिन युवक ने उसे भी ठुकरा दिया। फिर उसी दोपहर उसने जहर खा लिया और उसे बचाया नहीं जा सका।

Telangana: 'मुझे सिर्फ BMW कार चाहिए...', पिता नहीं दिला सके तो 21 साल के युवक ने कीटनाशक खाकर दे दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed