{"_id":"683d6a7b988a5f185b088c39","slug":"wife-son-arrested-for-killing-husband-in-odisha-s-nayagarh-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: पत्नी ने बेटे की मदद से पेट्रोल डालकर पति को फूंका; पुलिस ने बरामद किया आधा जला हुआ शव; दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: पत्नी ने बेटे की मदद से पेट्रोल डालकर पति को फूंका; पुलिस ने बरामद किया आधा जला हुआ शव; दोनों गिरफ्तार
Mon, 02 Jun 2025 02:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:40 PM IST
सार
ओडिशा में दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला ने अपने बेटे की मदद से पति को मौत के घाट उतार दिया। उसने अपने पति को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने ओडिशा के नयागढ़ जिले में अपने पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान नयागढ़ जिले के सारनकुल पंचरिदा रेंज के वनपाल शिशिर साहू के रूप में हुई है। शिशिर का आधा जला हुआ शव बरामद करने के एक दिन बाद पुलिस ने अपराध स्थल पर सीन रीक्रिएट किया। इसके बाद मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी नमिता को भी मामूली चोटें आईं
नयागढ़ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ज्योति रंजन सामंतराय ने बताया कि मृतक की पत्नी नमिता को भी मामूली चोटें आईं, जबकि उनका बेटा अभिषेक जिले के बारामासीदंडा इलाके में शुक्रवार रात उनके घर में हुई घटना में सुरक्षित है।
विज्ञापन
पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
सामंतराय ने कहा कि बहस के बाद नमिता ने अभिषेक की मदद से अपने पति पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। पुलिस ने घर के अंदर फंसे साहू का आधा जला हुआ शव बरामद किया और उसकी पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान अपराध कबूला
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'पूछताछ के दौरान साहू की पत्नी और बेटे ने अपराध कबूल कर लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार अपराध के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद है। वनपाल नियमित रूप से घर नहीं आ रहा था और घर पर ज्यादा समय नहीं बिता रहा था।'