फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana highcourt ordered Kadapa MP to appear before CBI by April 25

Telangana HC: कडप्पा सासंद को 25 अप्रैल तक सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश, जानें पूरा मामला

Tue, 18 Apr 2023 09:18 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 18 Apr 2023 09:18 PM IST
सार

सीबीआई ने अविनाश को नोटिस जारी किया था। उन्हें पूछताछ के लिए 17 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा था। अविनाश इससे पहले चार बार सीबीआई के सामने पहले ही पेश हो चुके हैं। अविनाश के वकील ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करते हुए कहा कि मामले में एक आरोपी के बयान के अलावा कोई सबूत नहीं है।

विज्ञापन
Telangana highcourt ordered Kadapa MP to appear before CBI by April 25
तेलंगाना हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना हाईकोर्ट ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद वाई एस अविनाश रेड्डी को हत्या के मामले में हर रोज 25 अप्रैल तक सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया है। अविनाश पर आरोप है कि उन्होंने आंध्रप्रदेश के पूर्व मंत्री वाई एस विवेकानंद रेड्डी की हत्या की थी। अविनाश रेड्डी की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए फैसला सुनाते हुए उन्हें 25 अप्रैल तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की है। अविनाश तेलंगाना के कडप्पा से सांसद हैं। 

विज्ञापन

अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई
कोर्ट ने सीबीआई को प्रश्नावली देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता की जांच की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड की जाएगी। अदालत ने 25 अप्रैल तक मामला पोस्ट कर दिया। इसी दिन अग्रिम जमानत याचिका पर अंतिम आदेश सुनाया जाएगा। अविनाश ने सोमवार को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अविनाश को विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में सीबीआई ने 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

मामले में अविनाश के खिलाफ सिर्फ एक बयान
सीबीआई ने अविनाश के खिलाफ नोटिस जारी किया था। उन्हें पूछताछ के लिए 17 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा था। अविनाश इससे पहले भी चार बार सीबीआई के सामने पेश हो चुके हैं। अविनाश के वकील ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करते हुए कहा कि मामले में एक आरोपी के बयान के अलावा कोई सबूत नहीं है। जिसके बाद कोर्ट ने जमानत याचिका की सुनवाई मंगलवार तक स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में सीबीआई को सौंपा मामला
आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के भाई विवेकानंद की हत्या 2019 विधानसभा चुनाव से पहले 15 मार्च की रात को कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला स्थित उनके आवास पर हत्या हुई थी। मामले की जांच एक एसआईटी द्वारा की जा रही थी लेकिन, जुलाई 2020 में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed