फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana government has withdrawn general consent given to the Central Bureau of Investigation in the state

Telangana: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच CBI से कराने की मांग, पर राज्य ने छीने एजेंसी से जांच अधिकार

Mon, 31 Oct 2022 12:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 12:07 AM IST
सार

एसीबी की विशेष अदालत के न्यायाधीश ने रविवार को विधायकों को खरीदने की कोशिश मामले में तीनों आरोपियों को चंचलगुडा जेल में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
Telangana government has withdrawn general consent given to the Central Bureau of Investigation in the state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना सरकार ने फैसला लेते हुए कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो को किसी केस की जांच के लिए राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी। हालांकि इससे पहले इसकी जरूरत नहीं पड़ती थी। तेलंगाना सरकार ने राज्य में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली है, जिसमें कई गैर-भाजपा शासित राज्यों में केंद्रीय एजेंसी को मामलों की जांच की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है।
विज्ञापन


विधायक खरीद फरोख्त मामले मे तीन गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत के न्यायाधीश ने रविवार को विधायकों को खरीदने की कोशिश मामले में तीनों आरोपियों को चंचलगुडा जेल में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साइबराबाद पुलिस ने तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश के बाद तीनों आरोपियों को एसीबी कोर्ट के जज के सामने पेश किया। जिसके बाद रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा, नंदा कुमार और सिंहयाजी स्वामी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने लगाए सरकार गिराने के आरोप 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रसेखर राव ने भाजपा पर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राव ने भारतीय जनता पार्टी पर ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सत्तारूढ़ टीआरएस के 20 से 30 विधायकों को 'खरीदने' की कोशिश कर रही है। दरअसल, उनके ये आरोप उस घटना के बाद सामने आए हैं, जब हाल ही में तेलंगाना पुलिस ने केसीआर की पार्टी टीआरएस के चार विधायकों को खरीदने की कोशिश का खुलासा करने का दावा किया था। जिसके बाद दीआरएस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था। वहीं, इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मंदर में सौगंध खाकर कहा था कि उनकी पार्टी का इसमें कोई हाथ नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed