फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Formation Day CM KCR said Telangana became a role model in country with Development Public Welfare Schemes

Telangana Formation Day: सीएम राव बोले- विकास, जनकल्याण योजनाओं के साथ देश में रोल मॉडल बना तेलंगाना, कई घोषणाएं कीं

Fri, 03 Jun 2022 06:27 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Jun 2022 06:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने बताया कि मिशन काकतीय कार्यक्रम के तहत किसानों की कर्जमाफी, 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जा रही है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने दलित बंधु योजना के तहत दलित समुदाय के विकास का जिक्र भी किया। गरीब से गरीब व्यक्ति को दो बेड रूम के घर मुफ्त दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Telangana Formation Day CM KCR said Telangana became a role model in country with Development Public Welfare Schemes
तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी, सभी क्षेत्रों को 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त सिंचाई और पेयजल आपूर्ति, जनकल्याण, आईटी व उद्योगों समेत सभी क्षेत्रों में विकास के साथ उनका राज्य देश के लिए रोल मॉडल बन गया है। राज्य स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को राव ने कहा कि तेलंगाना ने आठ साल में तेजी से प्रगति की है।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री राव ने आगे कहा, 2014-19 के बीच 17.24 प्रतिशत औसत वार्षिक आर्थिक विकास के साथ तेलंगाना देश में नंबर एक बन गया है। प्रति व्यक्ति आय भी 2014-15 के 1, 24,104 रुपये से बढ़कर 2021-22 में 2,78,833 रुपये हो चुकी है। राव ने कहा, तेलंगाना किसानों को 24 घंटे निर्बाध बिजली देने वाला एकमात्र राज्य है। प्रति व्यक्ति बिजली की खपत में भी तेलंगाना देश में सबसे आगे है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया, मिशन काकतीय कार्यक्रम के तहत किसानों की कर्जमाफी, 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जा रही है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने दलित बंधु योजना के तहत दलित समुदाय के विकास का जिक्र भी किया। गरीब से गरीब व्यक्ति को दो बेड रूम के घर मुफ्त दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने बताया, 978 आवासीय शिक्षा संस्थान खोले गए हैं। 7,289 करोड़ रुपये की लागत से स्कूलों में चरणबद्ध विकास कराए जा रहे हैं। इस मौके पर सीएम ने हैदराबाद में चार टीआईएमएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू करने की घोषणा भी की। एनआईएम में बिस्तरों की संख्या 2000 अतिरिक्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का भी फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed