फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Election 2018: Uttam Kumar Reddy, Akbaruddin Owaisi, Kishan Reddy files nomination

तेलगांना चुनाव 2018: अकबरुद्दीन ओवैसी सहित दिग्गज नेताओं ने भरा पर्चा

Sun, 18 Nov 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Nov 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Telangana  Election 2018: Uttam Kumar Reddy, Akbaruddin Owaisi, Kishan Reddy files nomination
उत्तम कुमार रेड्डी, अकबरुद्दीन ओवैसी, किशन रेड्डी - फोटो : Amar Ujala
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन भरने दौर जारी है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी, एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी और भाजपा नेता जी किशन रेड्डी जैसे प्रमुख उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन


उत्तम कुमार रेड्डी ने नालगोंडा के हुजूरनगर निर्वाचन क्षेत्र से अपना पर्चा भरा। उन्होंने कथित विफलताओं को लेकर सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जनमोर्चा (कांग्रेस, तेदेपा, भाकपा और टीजेएस गठबंधन) चुनाव के बाद सत्ता में आएगी। उन्होंने अपने बयान मे कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में चारों दलों के प्रतिनिधि होंगे। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के नेता किशन रेड्डी ने हैदराबाद में एम्बरपेट निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दायर किया। उन्होंने पहले एम्बरपेट का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह,भाजपा के सांसद बंडारू दत्तात्रेय और पार्टी के अन्य नेता भी साथ थे। रेड्डी के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और पार्टी के अन्य नेता भी साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हैदराबाद के कुटकपल्ली विधानसभा क्षेत्र के टीडीपी उम्मीदवार एन सुहासिनी ने शनिवार को अपना नामांकन दायर किया। बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होना है और मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed