{"_id":"68e64078187c4614b505be47","slug":"telangana-drugs-control-body-public-alert-on-two-cough-syrups-stop-use-notice-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cough Syrups Row: तेलंगाना में दो सिरप का उपयोग बंद करने का नोटिस, औषधि नियंत्रण निकाय की सार्वजनिक चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cough Syrups Row: तेलंगाना में दो सिरप का उपयोग बंद करने का नोटिस, औषधि नियंत्रण निकाय की सार्वजनिक चेतावनी
Wed, 08 Oct 2025 04:17 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 08 Oct 2025 04:17 PM IST
सार
मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि तेलंगाना में दो सिरप पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबर सामने आई है। राज्य के औषधि नियंत्रण निकाय की तरफ से इस संबंध में सार्वजनिक चेतावनी जारी की गई है। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने खांसी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो सिरप के लिए 'स्टॉप यूज' नोटिस जारी किया है। तेलंगाना ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) ने बुधवार को इस संबंध में सार्वजनिक चेतावनी जारी करते हुए कहा, इन दवाओं में जहरीले रसायन 'डायथिलीन ग्लाइकोल (Diethylene Glycol - DEG)' मिलावट की आशंका जताई गई है। इस कारण इसका इस्तेमाल घातक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: तीन और मासूमों की गई जान, MP में अब तक 20 बच्चों की मौत; 'कोल्ड्रिफ' के मालिक होंगे गिरफ्तार
विज्ञापन
मानव शरीर के लिए गंभीर रूप से हानिकारक
औषधि नियंत्रण निकाय ने तेलंगाना में इस्तेमाल हो रही इस दवा को लेकर कहा, सार्वजनिक चेतावनी मध्य प्रदेश सरकार के भोपाल स्थित ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी से प्राप्त अलर्ट के आधार पर जारी की गई है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों सिरपों में DEG पाया गया है, जो अत्यधिक विषैला पदार्थ है और मानव शरीर के लिए गंभीर रूप से हानिकारक है।
विज्ञापन
जनता से सहयोग भी मांगा
तेलंगाना डीसीए ने जनता से अपील की है कि वे इन दोनों सिरपों का तुरंत उपयोग बंद करें। नोटिस में कहा गया है कि अगर किसी के पास ये उत्पाद पहले से मौजूद हैं तो नजदीकी ड्रग्स कंट्रोल प्राधिकरण को तुरंत सूचित करें। जिन दवाओं का इस्तेमाल रोका गया है उनके नाम:
1. Relife खांसी सिरप (बैच नंबर: LSL25160)
2. Respifresh TR खांसी सिरप (बैच नंबर: R01GL2523)
ये भी पढ़ें- लापरवाही या निर्मम हत्या: जिस रसायन की मात्रा 0.1% से कम मान्य, कोल्ड्रिफ सिरप में थी 48 फीसदी, DEG का खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों दवाएं गुजरात की फार्मा कंपनियों में बनी हैं। इससे पहले बीते 4 अक्तूबर को तेलंगाना प्रशासन ने कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप को लेकर भी इसी तरह का 'स्टॉप यूज' नोटिस जारी किया था। यह कदम मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की कथित मौतों के बाद उठाया गया था। कथित रूप से इस सिरप के सेवन के बाद अब तक करीब 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।