फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Congress chief more dangerous than Dawood Ibrahim: KT Rama Rao

Telangana: केटीआर बोले- प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दाऊद इब्राहिम से ज्यादा खतरनाक, भ्रष्ट गतिविधियों में हैं शामिल

Fri, 20 Oct 2023 04:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Oct 2023 04:19 PM IST
सार

Telangana: केटीआर ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि तेलंगाना में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उनके प्रदेश कांग्रेस समति प्रमुख (रेवंत रेड्डी) दाऊद इब्राहिम और चार्ल्स शोभराज से ज्यादा खतरनाक हैं। राहुल गांधी भोले हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता।

विज्ञापन
Telangana Congress chief more dangerous than Dawood Ibrahim: KT Rama Rao
तेलंगाना के शहरी विकास मंत्री के.टी.रामा राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामा राव (केटीआर) अपने एक बयान के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने राज्य के मौजूदा कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से ज्यादा खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि रेड्डी अपनी ही पार्टी में बड़े पैमाने पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल हैं। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी कहते हैं कि तेलंगाना में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उनके प्रदेश कांग्रेस समति प्रमुख (रेवंत रेड्डी) दाऊद इब्राहिम और चार्ल्स शोभराज से ज्यादा खतरनाक हैं। राहुल गांधी भोले हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता। उनके अपने सांसद वेंकट रेड्डी ने दावा किया है कि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ने राज्य कांग्रेस प्रमुख का पद खरीदने के लिए एआईसीसी प्रभारी को 50 करोड़ रुपये दिए थे। पैसे लेकर टिकट बांटने के और भी आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लीडर की जगह रीडर कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जो होमवर्क नहीं करते हैं, लेकिन स्थानीय नेताओं की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और वापस चले जाते हैं। मैं उन्हें लीडर नहीं बल्कि रीडर मानता हूं। वह स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू कर देते हैं और जो लिखा गया है उस पर ध्यान नहीं देते हैं।'

विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को तेलंगाना की के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर देश की सबसे भ्रष्ट सरकार होने और एक परिवार द्वारा नियंत्रित होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जब आपने तेलंगाना राज्य के बारे में सपना देखा था, तो आपने सोचा था कि राज्य में लोगों का शासन होगा। लेकिन अब यह स्पष्ट है कि तेलंगाना में एक परिवार का शासन हो रहा है। तेलंगाना राज्य का पूरा नियंत्रण एक परिवार के हाथों में है और राज्य में भ्रष्टाचार देश में सबसे अधिक है।'

राहुल गांधी ने तेलंगाना में कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और एआईएमआईएम के गोपनीय गठबंधन का भी आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा, 'बीजेपी-बीआरएस-एआईएमआईएम को देखिए, ये तीनों पार्टियां कांग्रेस पार्टी पर हमला करती हैं।' 

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए केटीआर ने कहा, 'सबसे पहले हम किसी की बी टीम नहीं हैं। हम तेलंगाना की ए टीम हैं। कांग्रेस सी टीम-चोर टीम है। पूरी दुनिया उनके कृत्यों के बारे में जानती है। उनके पास ए से जेड तक घोटाले हुए हैं, इसलिए लोग उन्हें 'स्कैमग्रेस' (घोटालेबाज) भी कहते हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि पीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी ने खुद कहा है कि कांग्रेस पार्टी को घोटालेबाज कहा जाना चाहिए और अगर वे सत्ता में आते हैं, तो ऊपर से नीचे तक हर चीज में घोटाला होगा।'

तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा, सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में बीआरएस 119 में से 88 सीटें जीतने में कामयाब रही और 47.4 फीसदी का प्रमुख वोट शेयर था। कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। उसका वोट शेयर 28.7 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed