फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Congress chief A Revanth Reddy placed under house arrest by Hyderabad Police

तेलंगाना: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया

Mon, 19 Jul 2021 10:01 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 10:01 AM IST
सार

रेवंत रेड्डी पर प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए  50 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशिक रेड्डी ने  रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाया था  तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आ गई है।

विज्ञापन
Telangana Congress chief A Revanth Reddy placed under house arrest by Hyderabad Police
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख के आवास के बाहर पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद ए रेवंत रेड्डी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को सोमवार को विभिन्न स्थानों पर ‘घरों में नजरबंद’ किया गया। 

विज्ञापन


मल्काजगिरि से लोकसभा सदस्य रेड्डी ने आरोप लगाया था कि पिछले हफ्ते तेलंगाना सरकार ने कोकापेट में जमीन की जो ई-नीलामी की थी उसमें 1,000 करोड़ रूपये तक कि अनियमितताएं हुई हैं। इस मुद्दे को लेकर तेलंगाना कांग्रेस ने कोकापेट में सोमवार को धरना करने का निर्णय लिया था लेकिन इससे पहले ही रेड्डी समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘उन्हें (तेलंगाना कांग्रेस नेताओं को) घरों में नजरबंद कर दिया गया ताकि कानून-व्यवस्था को कायम रखा जा सके।’

रेवंत रेड्डी ने लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित पत्र में कहा है कि उन्हें संसद सत्र में शामिल होने से रोका गया जो सत्र के दौरान संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘यह जानते हुए कि आज से आरंभ हो रहे संसदीय सत्र में मुझे शामिल होना है, मेरे अनेक अनुरोधों के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने, तेलंगाना राज्य पुलिस ने मुख्यमंत्री (के चंद्रशेखर राव) के इशारों पर एक सांसद के तौर पर मेरे कर्तव्यों का निर्वहन करने से मुझे रोका।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति ने आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed