फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana cm kcr said Andhra Pradesh has to pay Rs 17828 crore as electricity bills

KCR: आंध्र प्रदेश को बिजली बिल के रूप में चुकाने होंगे 17,28 करोड़ रुपये, तेलंगाना ने केंद्र से किया ये अनुरोध

Mon, 12 Sep 2022 06:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Sep 2022 06:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि आंध्र प्रदेश पर तेलंगाना की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का बकाया 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है और केंद्र को आंध्र प्रदेश सरकार से कहना चाहिए कि 6 हजार करोड़ रुपये चुकाने के बाद शेष बकाए का भी भुगतान करे।

विज्ञापन
Telangana cm kcr said Andhra Pradesh has to pay Rs 17828 crore as electricity bills
KCR

विस्तार

पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के साथ तनातनी के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने सोमवार को राज्य विधानसभा को बताया कि आंध्र प्रदेश को बकाए बिजली बिल के रूप में तेलंगाना को 17,828 करोड़ रुपये चुकाने हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में केंद्र की ओर से आंध्र प्रदेश की बिजली कंपनियों को निर्देश दिया गया था कि वह तेलंगाना की बिजली वितरण कंपनियों की 6,756.92 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान करे। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह आंध्र प्रदेश से बकाया पैसे चुकाने के लिए कहे। 
विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने दिया ये तर्क
केसीआर ने बताया कि तेलंगाना ने सिर्फ 3 हजार करोड़ रुपये बिजली बिल का भुगतान किया था, तो केंद्र ने उसे ब्याज सहित 3,000 हजार करोड़ करोड़ रुपये का और भुगतान करने के लिए कहा था। केंद्र ने यह भी कहा था कि अगर एक महीने के भीतर बकाया नहीं चुकाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के अनुरोध पर केंद्र की चुप्पी 
मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि आंध्र प्रदेश पर तेलंगाना की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का बकाया 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है और केंद्र को आंध्र प्रदेश सरकार से कहना चाहिए कि 6 हजार करोड़ रुपये चुकाने के बाद शेष बकाए का भी भुगतान करे। केसीआर ने तेलंगाना के अनुरोध को लेकर केंद्र की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। 

उर्जा मंत्रालय ने तेलंगाना को दिया था ये निर्देश
उर्जा मंत्रालय ने 30 अगस्त को तेलंगाना की बिजली वितरण कंपनियों को निर्देश दिया था कि वह एक महीने के भीतर आंध्र प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम को 6,757 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान करे। 


मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 की धारा 2 का हवाला देते हुए कहा कि बकाया बिजली के बिल की भुगतान राशि को लेकर कोई विवाद नहीं है। मूल राशि 3,441.78 करोड़ रुपये है, जबकि इस पर 31 जुलाई 2022 तक 3,315.14 करोड़ रुपये का ब्याज बैठता है। लागू प्रावधानों के अनुसार इसे भी मूल राशि के साथ चुकाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed