फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM compares protestors with dogs in a rally Opposition seeks apology

जनसभा में भड़के तेलंगाना के मुख्यमंत्री, 'कुत्तों' से की प्रदर्शनकारियों की तुलना, जानें फिर क्या हुआ

Thu, 11 Feb 2021 03:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 11 Feb 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
Telangana CM compares protestors with dogs in a rally Opposition seeks apology
के. चंद्रशेखर राव - फोटो : social media

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के एक रैली के दौरान विवादित बयान देने पर हंगामा मंच गया है। बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव भड़क गए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के समूह की तुलना 'कुत्ते' से कर डाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति से रहना है तो रहें नहीं तो चले जाएं। आपकी बेवकूफी से कोई बाधा नहीं पड़नी चाहिए। यहां से चले जाएं नहीं तो आपको पीटा जाएगा। उनके इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियों में हंगामा कर दिया और मुख्यमंत्री से माफी की मांग कर रही हैं। 

विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव नालगोंडा जिले में नागार्जुन सागर एरिया में सरकारी योजना की नींव रखने के बाद जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान राव ने जनसभा को संबोधित करते समय कुछ लोगों के प्रदर्शन करने पर उन्हें अपशब्द (कुत्ता) कहा।दरअसल, जब राव लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी वहां महिलाओं समेत कुछ लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर मुख्यमंत्री ने कहा, ' 'अब आपने मेमो दे दिया है, यहां से जाएं। यदि आप यहां रहना चाहते हैं,  तो शांति से रहें नहीं तो आप सब पिट जाएंगे। हमने कई लोगों को देखा है, आप सब जैसे कितने ही कुत्ते यहां हैं।''  इसके बाद से विपक्ष हमलावर हो गया। 
विज्ञापन


विपक्ष ने माफी मांगने को कहा 
तेलंगाना कांग्रेस समिति के प्रभावारी मणीकम टैगोर ने मुख्यमंत्री राव से माफी मांगने कहा। टैगोर ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री एक जनसभा में महिलाओं को 'कुत्ता' बुलाते हैं।  टैगोर ने कहा कि मुख्यमंत्री राव यह न भूलें कि यह लोकतंत्र है। आप इन्हीं की बदौलत इस पद पर विराजमान हैं। वे हमारी बॉस हैं,  मांफी मांगिए चंद्रशेखर।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उपचुनावों को देखते हुए नागार्जुन सागर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की यह यात्रा बेहद अहम थी।दिसंबर 2020 में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के विधायक नोमुला नरसिम्हैया की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके बाद 9,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 13 लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत हो जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed