फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao inaugurates Rail Coach Factory at Sangareddy

Telangana: केसीआर ने संगारेड्डी में किया रेल कोच फैक्ट्री का उद्घाटन, पैदा हुए रोजगार

Fri, 23 Jun 2023 05:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 05:45 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, तेलंगाना को इस बात पर गर्व है कि एक घरेलू कंपनी राज्य में रेल कोच का निर्माण करेगी। उन्होंने कंपनी को मुंबई से मोनो रेल का ऑर्डर मिलने पर खुशी जताई।

विज्ञापन
Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao inaugurates Rail Coach Factory at Sangareddy
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : फेसबुक/केसीआर

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को संगारेड्डी जिले के कोंडाकल गांव में 1,000 करोड़ रुपये की रेल कोच फैक्ट्री का उद्घाटन किया। पिछले साल तेलंगाना सरकार और रेलवे रोलिंग स्टॉक के स्विस निर्माता स्टैडलर रेल ने घोषणा की थी कि राज्य में रेल कोच निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। फैक्ट्री के श्रमिकों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना से आसपास के क्षेत्रों में कई सहायक उद्योगों का विकास हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए अधिक रोजगार पैदा हुए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, तेलंगाना को इस बात पर गर्व है कि एक घरेलू कंपनी राज्य में रेल कोच का निर्माण करेगी। उन्होंने कंपनी को मुंबई से मोनो रेल का ऑर्डर मिलने पर खुशी जताई। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के हिस्से के रूप में, तेलंगाना को इसके गठन के छह महीने के भीतर एक रेल कोच फैक्ट्री का वादा किया गया था। हालांकि, राज्य सरकार की बार-बार अपील के बावजूद भी यह संभव नहीं हो सका। 2017 में मेधा ग्रुप ने एक निजी रेल कोच फैक्ट्री स्थापित करने के लिए तेलंगाना राज्य औद्योगिक अवसंरचना निगम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन


मेट्रो का किया जाएगा विस्तार
केसीआर ने कहा कि अगर आगामी चुनावों में बीआरएस सत्ता में आती है तो मेट्रो रेल परियोजना को पाटनचेरु औद्योगिक क्षेत्र तक बढ़ाया जाएगा। पटानचेरु में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने यह बात कही। कोल्लूर में डिग्निटी हाउसिंग का उद्घाटन : केसीआर ने संगारेड्डी जिले के पथानचेरू के कोल्लूर क्षेत्र में जीएचएमसी की डिग्निटी हाउसिंग कॉलोनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed