{"_id":"5c6bdcb9bdec2258bd0c9179","slug":"telangana-cabinet-expansion-ten-new-ministers-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना मंत्रिमंडल का विस्तार, दस नए मंत्री हुए शामिल, छह नए चेहरों को मिली जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना मंत्रिमंडल का विस्तार, दस नए मंत्री हुए शामिल, छह नए चेहरों को मिली जगह
Tue, 19 Feb 2019 04:15 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 19 Feb 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव
- फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दो महीने से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया। मंत्रिमंडल में 10 नए सदस्य शामिल किए गए हैं। मंत्रिमंडल में हुए इस नए विस्तार में छह नए चेहरों, एस निरंजन रेड्डी, कोप्पुला ईश्वर, इर्राबेल्ली दयाकर राव, वी श्रीनिवास गौड़, वेमुला प्रशांत रेड्डी और चौधरी मल्ला रेड्डी को जगह दी गई है। वहीं, चार अन्य ए इंद्राकरण रेड्डी, तलासनी श्रीनिवास यादव, जी जगदीश रेड्डी और और इटेला राजेंद्र की मंत्रिमंडल में एक बार फिर बतौर मंत्री वापसी हुई है।
विज्ञापन
नए शामिल मंत्रियों को तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तेलंगाना मंत्रिमंडल में अब कुल मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है पर इसमें अभी तक किसी महिला को मौका नहीं मिला है। राव के पहले मंत्रिमंडल में भी किसी महिला को यह अवसर नहीं मिल सका था।
विज्ञापन