फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana bjp accused cm revanth reddy for money laundering scam ed investigating

Telangana: 'तेलंगाना सीएम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी', भाजपा ने रेवंत रेड्डी पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 16 Oct 2024 11:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 16 Oct 2024 11:37 AM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि 'तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ हैदराबाद की अदालत में नोट के बदले वोट के मामले भी चल रहे हैं। यह भ्रष्टाचार का पहला मामला है, जिसमें ईडी ने मुख्यमंत्री को मुख्य आरोपी बनाया है।'

विज्ञापन
telangana bjp accused cm revanth reddy for money laundering scam ed investigating
रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है और उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। तेलंगाना भाजपा के नेता एन रामचंद्र राव ने कहा कि कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी कई करोड़ के घोटाले में फंस गए हैं। ईडी ने तेलंगाना सीएम को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


भाजपा ने तेलंगाना सीएम पर लगाए आरोप
भाजपा नेता ने कहा कि 'तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ हैदराबाद की अदालत में नोट के बदले वोट के मामले भी चल रहे हैं। यह भ्रष्टाचार का पहला मामला है, जिसमें ईडी ने मुख्यमंत्री को मुख्य आरोपी बनाया है। कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है और वह जनहित के बारे में नहीं सोचती है। कांग्रेस अपने वादे, जनहित और राष्ट्र हित भूल चुकी है। अब वे सिर्फ पैसे कमाने के बारे में सोचते हैं। भ्रष्टाचार और झूठ कांग्रेस के डीएनए में है। तेलंगाना में कांग्रेस के सीएम बेनकाब हो गए हैं और उनके कई करोड़ रुपये के घोटाले में संलिप्तता का खुलासा ईडी ने किया है और उन्हें मुख्य आरोपी बनाया है। हम इस मामले में जांच की मांग करते हैं और इस घोटाले में शामिल अन्य नेताओं के नाम भी शामिल आने चाहिए।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईडी ने तेलंगाना में 175 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की है। इस मामले में तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो ने पूर्व में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनकी पहचान मोहम्मद शोएब तौकीर और मोहम्मद बिन अहमद बावाजिर के रूप में हुई थी। इस कथित घोटाले को दुबई में बैठकर अंजाम दिया गया। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed