{"_id":"5befae40bdec226eee1b83e5","slug":"telangana-assembly-election-congress-releases-the-third-list-of-13-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल
नई दिल्ली, भाषा
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
- फोटो : PTI
कांग्रेस ने शनिवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची में कुल 13 उम्मीदवारों के नाम हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इससे पहले, कांग्रेस ने 12 नवंबर को 65 उम्मीदवारों की पहली सूची और 14 नवंबर को 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। पहली सूची में ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी को हुजूर नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया था।
तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को हराने के मकसद से कांग्रेस ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) और भाकपा के साथ गठबंधन किया है। राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 12 से 19 नवंबर के बीच नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच के लिए 20 नवंबर की तारीख तय की गई है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 22 नवंबर है।
Congress releases the third list of 13 candidates for the December 7 Telangana Legislative Assembly elections. pic.twitter.com/S4b7DTtBfz
— ANI (@ANI) November 17, 2018