फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Amit Shah said KCR is number one in corruption in country; CM Rao attacked BJP-Congress

तेलंगाना में सियासी जंग तेज: अमित शाह बोले- KCR भ्रष्टाचार में नंबर वन; BRS प्रमुख का भाजपा-कांग्रेस पर हमला

Mon, 20 Nov 2023 04:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Nov 2023 04:55 PM IST
सार

Telangana: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हु कहा कि केसीआर देश में भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं। उनके सभी भ्रष्ट सौदों की जांच कराकर भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को सलाखों के पीछे डालेगी।

विज्ञापन
Telangana: Amit Shah said KCR is number one in corruption in country; CM Rao attacked BJP-Congress
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के एक-दूसरे पर सियासी हमले तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) भ्रष्टाचार के मामले में देश में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर राज्य की सत्ता में आएगी तो वह भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार के भ्रष्ट सौदों की जांच कराएगी और इसमें शामिल लोगों को सलाखों के पीछे डालेगी।  

विज्ञापन

 

'भ्रष्ट लोगों को सलाखों के पीछे डालेगी भाजपा'
जनगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीआरएस शासन के दौरान हुए कथित घोटालों का भी जिक्र किया, जिनमें कालेश्वरम परियोजना, शराब घोटाला और हैदराबाद के मियापुर में भूमि सौदे शामिल हैं। उन्होंने कहा, केसीआर देश में भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं। उनके सभी भ्रष्ट सौदों की जांच कराकर भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को सलाखों के पीछे डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ी जाति का सीएम बनाने का वादा दोहराया
दो दिन पहले जारी भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि सत्ता में आने पर पार्टी कालेश्वरम और धरणी सहित विकास के नाम पर शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की जांच के लिए एक जांच आयोग नियुक्त करेगी। शाह ने कहा कि (इन परियोजनाओं में) भारी लागत वृद्धि और भ्रष्टाचार देखा गया है। शाह ने 30 नवंबर को होने वाले चुनाव में सत्ता में आने पर पिछड़ी जाति के नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने और अयोध्या में भगवान राम मंदिर में निशुल्क दर्शन की व्यवस्था करने के भाजपा के वादे को दोहराया। 

विज्ञापन

हर जगह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करेंगे: केसीआर
वहीं, मुख्यमंत्री राव ने कहा कि राज्य में भारी मात्रा में धान का उत्पादन करने में सफलता मिलने हासिल करने के बाद बीआरएस अगर सत्ता में आती है तो वह हर जगह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करेगी, जो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के संसाधन बनेंगे। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राव ने 'फिटनेस सर्टिफिकेट' सिस्टम को खत्म करने का भी वादा किया, जिसे हर साल ऑटोरिक्शा चालकों को लेना होता है।

'भुखमरी से मौतों से ग्रस्त था इंदिरा का कार्यकाल'
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह वही पार्टी है जिसने लोगों की इच्छा के खिलाफ (1950 के दशक में) तेलंगाना का आंध्र प्रदेश में विलय किया था। बीआरएस प्रमुख ने इस बात को दोहराया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल भुखमरी से मौतों, नक्सल आंदोलनों और मुठभेड़ों से ग्रस्त था। उन्होंने याद दिलाया कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव (अविभाजित आंध्र प्रदेश) सत्ता में नहीं आए और लोगों को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल की पेशकश नहीं की, तब तक केवल भुखमरी का जीवन था।
 

मेडिकल कॉलेज को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने तेलंगाना को एक भी मेडिकल कॉलेज और नवोदय स्कूल को मंजूरी नहीं देने के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। राव ने कहा, हम करोड़ों टन धान का उत्पादन कर रहे हैं, इसलिए जहां भी आवश्यकता होगी, हम वहां खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करेंगे ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। हम युद्ध स्तर पर डबल बेडरूम वाले घरों का निर्माण करेंगे, अगले पांच वर्षों में हम घरों का निर्माण करेंगे। 

'धान की खरीद के लिए स्थापित किए 7,500 खरीद केंद्र' 
केसीआर ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा किए गए उपायों और किसान कल्याण योजनाओं के कारण ही राज्य अब सालाना देश में तीन करोड़ टन धान उत्पादन के साथ शीर्ष पर है। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उपायों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, किसानों से धान खरीदने के लिए राज्य भर में 7,500 खरीद केंद्र स्थापित किए गए थे, हालांकि सरकार को कुछ हद तक नुकसान हुआ। आज, हम तीन करोड़ टन धान का उत्पादन कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed