ट्रंप की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर इस शख्स ने किया अभिषेक, जानें पूरी कहानी
तेलंगाना के जनगांव में एक शख्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आदमकद प्रतिमा स्थापित करवाई है। बुसा कृष्णा नाम के इस शख्स ने ट्रंप की मूर्ति का दूध से अभिषेक भी किया। उसका कहना है कि वह रोजाना इस मूर्ति की पूजा किया करेगा।
बुसा ने ट्रंप के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मूर्ति स्थापित कराई है। बीते 14 जून को ट्रंप का जन्मदिन था, जिसके कुछ दिन बाद बुसा ने ऐसा किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति बुसा कृष्णा की यह भक्ति नई नहीं है।
इस शख्स की ट्रंप के प्रति भक्ति की पूरी कहानी और वजह जानकर पहली बार हर कोई चौंक जाता है। आप भी पढ़ेंः
पिछले साल इस शख्स का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ट्रंप की पूजा करते दिखा था। इसने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की एक तस्वीर अपने पूजा घर में लगा रखी है और हर सुबह ट्रंप के तस्वीर के सामने वह मत्था टेकता है। जब ट्रंप की तस्वीर की पूजा करते वीडियो को उसने अपने सोशल मीडिया पर डाला था तो वह वीडियो बाद में वायरल हो गया था।
तेलंगाना के एक छोटे से गांव जनगांव निवासी बुसा कृष्णा हर सुबह ट्रंप के तस्वीर के सामने फूल चढ़ाकर आर्शीवाद लेता है। उसके लिए ट्रंप किसी भगवान से कम नहीं हैं। सवाल उठना लाजिमी है कि कृष्णा, अमेरिकी राष्ट्रपति को 'भगवान' की तरह क्यों पूजता है?
उसी दिन से उसने इस उम्मीद के साथ ट्रंप की पूजा शुरू कर दी कि एक दिन अमेरिकी, भारतीयों का प्रेम समझ पाएंगे। बुसा का मानना है कि प्यार से आप किसी को भी जीत सकते हैं। फिलहाल, बुसा कृष्णा के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मूर्ति स्थापित करने की खबर जैसे-जैसे फैल रही है, लोग उसके बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं।