फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Teenager commits suicide after photo was tampered with and posted on social media

तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद किशोरी ने की आत्महत्या

Tue, 17 Nov 2020 02:35 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 17 Nov 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide after photo was tampered with and posted on social media
suicide - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में 15 वर्षीय एक किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि किसी ने किशोरी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था जिसके चलते किशोरी ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


जगतदल पुलिस थानांतर्गत श्यामनगर क्षेत्र में स्थित किशोरी के घर में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में रोष है और वह सड़क अवरुद्ध कर तस्वीर डालने वाले को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। मृतका के परिजनों ने कहा कि उन्होंने पुलिस को छेड़छाड़ की हुई तस्वीरों की सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य ने कहा, “हमने आठ अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों तक पहुंचती रही। आज हमारी लड़की ने आत्महत्या कर ली क्योंकि वह बदनामी से बचना चाहती थी।” हालांकि, इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जगतदल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “हमने साइबर विशेषज्ञों को इसकी सूचना दी है और वह जांच कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed