फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teenage girl raped by father multiple times accused on the run Latest News Update

Badlapur: बदलापुर में एक और चौंकाने वाला मामला; पिता ने ही नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म किया, आरोपी फरार

Tue, 27 Aug 2024 12:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 Aug 2024 12:12 PM IST
सार

बदलापुर ईस्ट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी नाबालिग बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था। उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। ताजा घटना 22 अगस्त की है, जिसके बाद नाबालिग डर के कारण घर से भाग गई, लेकिन बाद में वापस आ गई।

विज्ञापन
Teenage girl raped by father multiple times accused on the run Latest News Update
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। इस दौरान 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। उसने मासूम को पीटा भी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी फरार है। उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बदलापुर ईस्ट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी नाबालिग बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था। उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। ताजा घटना 22 अगस्त की है, जिसके बाद नाबालिग डर के कारण घर से भाग गई, लेकिन बाद में वापस आ गई। सोमवार को उसने पुलिस से संपर्क किया और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 74 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 75 (यौन उत्पीड़न) तथा 118 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

स्कूल में दो बच्चियों का यौन शोषण
बदलापुर शहर में ही बीते दिनों एक निजी स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा दो बच्चियों का यौन शोषण करने की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया था। इस घटना को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed