{"_id":"67012544ff0fa435500513f9","slug":"teenage-girl-gang-raped-in-vadodara-in-presence-of-male-friend-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: वडोदरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बचपन के दोस्त के साथ लौट रही थी घर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: वडोदरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बचपन के दोस्त के साथ लौट रही थी घर
Sat, 05 Oct 2024 05:09 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:09 PM IST
सार
शहर के एक क्षेत्र की किशोरी रात 11 बजे अपने बचपन के दोस्त से मिलने के लिए शहर के लक्ष्मीपुरा इलाके में गई थी। देर रात दोनों स्कूटी पर भायली इलाके से लौट थे। किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि तीसरे युवक ने उसके दोस्त के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वडोदरा शहर में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बचपन के दोस्त के साथ घर लौट रही किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि तीसरे युवक ने उसके दोस्त के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वडोदरा ग्रामीण इलाके के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि शहर के एक क्षेत्र की किशोरी रात 11 बजे अपने बचपन के दोस्त से मिलने के लिए शहर के लक्ष्मीपुरा इलाके में गई थी। देर रात दोनों स्कूटी पर भायली इलाके से लौट थे। इस दौरान शहर के बाहरी इलाके में एक सुनसान सड़क पर दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि पांचों युवक उनसे बहस करने लगे। इसके बाद दो युवक तो चले गए। जबकि तीन युवक वहीं रह गए। इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि तीसरा युवक उसके दोस्त को रोके रहा और मारपीट करता रहा।
विज्ञापन
आरोपियों के जाने के बाद किशोरी और उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सबूत जुटाए। एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
हाल ही में पुणे में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। तीन लोगों ने 21 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। इस दौरान महिला के पुरुष मित्र पर भी हमला किया गया था। पुलिस ने बताया था कि रात करीब 11 बजे बोपदेव घर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। कोंढवा पुलिस के अनुसार, महिला अपने पुरुष मित्र के साथ इलाके में गई थी।
मामले में एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा था कि बहुत दुख के साथ मैं कहना चाहती हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में यह दूसरी ऐसी घटना है। महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था हर तरह से विफल रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन