फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Technical snag delays new Mumbai Metro line services; passengers fume Latest News Update

Mumbai: तकनीकी खराबी के कारण मुंबई मेट्रो की सेवाएं बाधित; हाल ही में जनता के लिए खोला गया था भूमिगत कॉरिडोर

Wed, 09 Oct 2024 02:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Oct 2024 02:56 PM IST
सार

सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर सहार रोड स्टेशन पर दरवाजे बंद करने की प्रणाली में तकनीकी खराबी आई। इस वजह से मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं। मुंबई मेट्रो लाइन-तीन या एक्वा लाइन के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से आरे कॉलोनी जेवीएलआर तक 12.69 किलोमीटर लंबे फेज-एक को सोमवार को ही जनता के लिए खोला गया था।

विज्ञापन
Technical snag delays new Mumbai Metro line services; passengers fume Latest News Update
मुंबई मेट्रो - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मुंबई मेट्रो के हाल में खुले नए भूमिगत कॉरिडोर के एक स्टेशन पर बुधवार को सुबह ट्रेन के दरवाजे बंद होने की प्रणाली में खराबी आ गई। इस वजह से लाइन नंबर-3 पर सेवाएं प्रभावित हुईं। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि देरी पर खेद जताने के अलावा उन्हें सेवाएं बहाल होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। 

विज्ञापन


सोमवार को ही जनता के लिए खोला गया
सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर सहार रोड स्टेशन पर दरवाजे बंद करने की प्रणाली में तकनीकी खराबी आई। इस वजह से मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं। मुंबई मेट्रो लाइन-तीन या एक्वा लाइन के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से आरे कॉलोनी जेवीएलआर तक 12.69 किलोमीटर लंबे फेज-एक को सोमवार को ही जनता के लिए खोला गया था।
विज्ञापन


लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा
नई लाइन के संचालन के तीसरे दिन सुबह के व्यस्त समय के दौरान मेट्रो सेवाओं में व्यवधान से कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने दावा किया कि 30-35 मिनट तक कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि मंगलवार को भी उन्हें इसी तरह सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 मिनट से बीकेसी पर कोई ट्रेन नहीं आई
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के एक यूजर ने कहा कि पिछले 30 मिनट से बीकेसी पर कोई ट्रेन नहीं आई। कल भी यही हाल था, ट्रेन 45 मिनट के इंतजार के बाद आई। ट्रेन कब आएगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले सोमवार को भी एक मेट्रो ट्रेन दरवाजा बंद होने की समस्या के कारण सहार रोड स्टेशन पर रुकी रही।


यात्रियों में खासी नाराजगी
यात्रियों ने बुधवार को बताया कि एमएमआरसी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई जिसके चलते उन्हें नहीं पता है कि समस्या क्या है। सेवाओं में देरी पर खेद जताने के अलावा यात्रियों को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed