दलित होने के कारण टीडीपी नेताओं ने वाईएसआर विधायक को गणेश मंडप में जाने से रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहने को तो हमारे समाज से छुआछूत काफी पहले खत्म हो चुका है लेकिन अक्सर हमें इसकी मौजूदगी की घटनाएं देखने को मिलती रहती है। ऐसा ही कुछ हुआ आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के अनंतवरम गांव में। यहां तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं ने वाईएसआर कांग्रेस की विधायक वुंदावली श्रीदेवी को केवल इस वजह से गणेश पंडाल में प्रवेश नहीं करने दिया क्योंकि वह अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती हैं।
सूत्रों ने बताया कि टीडीपी नेताओं ने कथित तौर पर कहा कि यदि वह गणेश पूजा में हिस्सा लेंगी तो गणेश अपवित्र हो जाएंगे। विरोध के कारण श्रीदेवी बिना भगवान के दर्शन किए अपनी कार से वापस चली गईं। घटना के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टीडीपी नेता विधायक का उस समय रास्ता रोकने लगे जब वह पंडाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं। इससे विधायक के समर्थक भड़क गए।
#WATCH Guntur: TDP leaders stop YSRCP MLA Vundavalli Sridevi from entering a Ganesh Pandal in Ananthavaram village, allegedly because she belongs to Dalit community. #AndhraPradesh (02.09.19) pic.twitter.com/X0o1QYg9Px
— ANI (@ANI) September 3, 2019
इसके बाद टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने बीच में हस्तक्षेप किया। घटना के संबंध में श्रीदेवी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई है। इस बीच, वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए सोमवार रात को गांव में विरोध प्रदर्शन किया।