फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tauktae cyclone: Central Government ordered an inquiry that How the ships were present in the maritime boundary even after warning

ताउते चक्रवात के आने की जानकारी के बाद भी समुद्री सीमा में कैसे मौजूद थे जहाज, केंद्र सरकार ने दिए जांच के आदेश

Thu, 20 May 2021 03:59 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 May 2021 03:59 PM IST
सार

ओएनजीसी के कई जहाज ताउते तूफान आने के समय समुद्र में मौजूद थे, जिन पर 600 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं तूफान में फंसने के कारण इनमें से कई लोगों की मौत हो गई...  

विज्ञापन
tauktae cyclone: Central Government ordered an inquiry that How the ships were present in the maritime boundary even after warning
ताउते तूफान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग ने काफी समय पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि अरब सागर में ताउते चक्रवात उठने जा रहा है। इसके आने के समय के बारे में सटीक जानकारी के साथ-साथ इसकी तीव्रता के बारे में भी सही सूचना दे दी गई थी। किसी जानमाल के नुकसान से बचने के लिए इस दौरान अरब सागर या आसपास की एरिया में जाने से सभी लोगों को मना किया गया था।

विज्ञापन


लेकिन इस चेतावनी के बाद भी तूफ़ान आने के समय ओएनजीसी सहित कुछ संस्थाओं के जहाज समुद्री सीमा में मौजूद थे और इस कारण दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। केंद्र सरकार ने इस मामले में जांच कराने का फैसला किया है और इसके लिये एक कमेटी का गठन भी कर दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर इस मामले की जांच कराने का निर्णय किया है। कमेटी के अधिकारियों को एक निश्चित समय सीमा के सभी संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रिपोर्ट देनी है। कमेटी को इस बात का सुझाव भी देना है कि भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए क्या कदम उठाये जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ताउते तूफ़ान आने के समय ओएनजीसी के कई जहाज समुद्री सीमा में थे और इन पर 600 से ज्यादा लोग सवार थे। तूफान आ जाने के बाद दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जिनकी लाशों को बरामद किया जा चुका है जबकि अभी भी जल सेना की एक टुकड़ी लापता लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed