फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   taslima nasreen tweeted on delhi student Men should rather masturbate, than rape and murder

तस्लीमा नसरीन ने कहा- महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं, बलात्कार से बेहतर है यह घटना

Tue, 13 Feb 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Feb 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
taslima nasreen tweeted on delhi student Men should rather masturbate, than rape and murder
तस्लीमा नसरीन

दो दिन पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था, जिसमें बस में उसकी बगल की सीट पर बैठा अधेड़ आदमी हस्तमैथुन करता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को छात्रा ने खुद रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और उस अनजान आदमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई।

विज्ञापन

छात्रा ने वसंत विहार थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर लिखवाई। इसके बाद मीडिया भी छात्रा की खैरख्वाह लेने लगा। मीडिया को उस छात्रा ने बताया, 'मैं भीड़ से भरी बस में यात्रा कर रही थी, तभी एक शख्स जो मेरे बगल में बैठा था, वह अश्लील हरकत करने लगा। मैंने अलार्म भी बजाया लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।'
विज्ञापन


इस बीच वह अधेड़ पुरुष एक बस स्टॉप पर उतर गया। छात्रा द्वारा वीडियो बनाए जाने और पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराए जाने की हर तरफ तारीफ हो रही है। मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर इस मामले पर लिखा है कि महिलाएं तो घर की चारदीवारी में भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में यदि कोई आदमी किसी महिला का बलात्कार करने के बजाय उसके सामने हस्तमैथुन करता है तो इसमें कोई खराबी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी लिखा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हस्तमैथुन करना अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक ट्वीट कर तस्लीमा ने लिखा है कि उस आदमी की इस हरकत के बाद कम से कम उस महिला के साथ बलात्कार तो नहीं हुआ है। उन्होंने लिखा कि भीड़ वाली बस में अगर एक आदमी हस्तमैथुन करता है, तो बलात्कार की इस दुनिया में इसे बड़ा अपराध नहीं माना जा सकता है।  पुरुषों को बलात्कार और हत्या करने के बजाय हस्तमैथुन करना चाहिए। उन्होंने लिखा कि महिलाएं न तो बस में सुरक्षित हैं न ट्रेन में, न ही सड़कों पर और न ही भीड़-भाड़ वाली किसी जगह पर।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed